• May 19, 2026

जालोर-2 दिन से लापता युवक का शव खेत में मिलाःशराब पीने के बाद पानी की कमी से मौत की आशंका

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-शहर की केजीएन कॉलोनी के पीछे मुबला मामाजी मंदिर के पास एक सुनसान खेत में एक युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम की कर शव परिजनों के सौंप दिया।

रविवार से लापता था युवक

कोतवाली थाने के कांस्टेबल ओमाराम ने बताया कि जालोर के लाल पोल क्षेत्र का निवासी छगन लाल (45) पुत्र झालाराम हीरागर रविवार को अपने घर से निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।सोमवार शाम को मिला शव

सोमवार देर शाम को मामाजी मंदिर के पास स्थित एक सुनसान खेत में स्थानीय लोगों ने शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाली थाने के एएसआई रामुराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद निजी एम्बुलेंस के चालक रफीक खान की मदद से शव को जालोर के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया।पानी की कमी से मौत की आशंका

पुलिस के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, युवक की मौत अधिक शराब पीने के बाद समय पर पानी न मिलने (डिहाइड्रेशन) के कारण होने की आशंका है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page