बेडा ग्राम की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भीषण गर्मी के चलते भामाशाह ने अस्पताल को एक जम्बो कूलर भेंट किया
PALI SIROHI ONLINE
बेडा ग्राम की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भीषण गर्मी के बीच मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भामाशाह मोहनलाल पना राम प्रजापत ने सराहनीय पहल करते हुए अस्पताल को एक जम्बो कूलर भेंट किया।
करीब 30 हजार रुपये की लागत से दिए गए इस कूलर से अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
यह सेवा कार्य बेड़ा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह राव की प्रेरणा और अपील पर संपन्न हुआ।
वर्तमान में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में डॉ. राव ने भामाशाह मोहनलाल से सहयोग की अपील की, जिस पर उन्होंने तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जम्बो कूलर उपलब्ध करवाया।
भामाशाह मोहनलाल पना राम प्रजापत ने कहा कि गर्मी के इस दौर में अस्पताल में इलाजरत मरीजों को राहत पहुंचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और वे भविष्य में भी सामाजिक सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जरूरतमंदों की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रही है।
इस अवसर पर अस्पताल परिसर में चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. सुमेर सिंह राव ने भामाशाह मोहनलाल पनाजी का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।
अधिकारी प्रभारी डॉ. सुमेरसिंह राव ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसे सहयोग से चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आता है और चिकित्सा स्टाफ को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान बहादुर सिंह परिहार, कैलाश मेडिकल, गिरीश व्यास, चिकित्सकीय स्टाफ भरत सुथार, ओम भाटी,नर्सिंग अधिकारी मदन लाल,अभिषेक जोशी शामिल रहे।

