• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नहर में कंकाल मिला, कपड़े और जूते सलामत थे, भाई की मौत पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान था चितलवाना का युवक

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

चितलवाना-गुड़ामालानी के गांधव स्थित नर्मदा नहर में युवक का कंकाल मिला है। नहर में 1 मई से चल रहे क्लोजर और सफाई कार्य के दौरान श्रमिकों को नहर में मानव कंकाल दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की जेब से मिले कुछ पहचान पत्रों के आधार पर उसकी पहचान कपिल राणमल सूर्या सेक्क (30) निवासी चितलवाना के रूप में हुई। शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था। मृतक नेजैकेट, पेंट-शर्ट पहन पहन रखी थी तथा पैरों में जूते भी सही सलामत मिले। कपिल चार भाइयों में से एक था। परिवार पहले ही बड़े सदमे से गुजर चुका था, क्योंकि उसके भाई महेंद्र ने पूर्व में आत्मदाह कर आत्महत्या कर ली थी। अब कपिल का कंकाल मिलने से परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि कपिल पारिवारिक और मानसिक परेशानियों से भी जूझ रहा था। करीब एक वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसने व्यापार संघ चितलवाना के एक ग्रुप में पत्नी को लेकर भावुक संदेश और पत्र की फोटो भी साझा की थी, जिसमें उसने लिखा था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है और उसके बिना अब जी नहीं पाएगा।4 महीने से परिवार के संपर्क में नहीं था

दरअसल, काफी समय पहले कपिल उज्जैन की ओर चला गया था, उसके बाद उसका जनवरी में परिवार से संपर्क टूट गया था। कपिल पहले भी इसी तरह से निकल जाता और महीनों तक लौट कर नहीं आता था, जिससे परिवार ने भी गुमशुद‌गी की रिपोर्ट नहीं दी थी। हालांकि इसी दौरान जनवरी के आसपास उसके नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या, हादसा या अन्य किसी कारण से जुड़ा हो सकता है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

Previous Post

बेडा ग्राम की सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भीषण गर्मी के चलते भामाशाह ने अस्पताल को एक जम्बो कूलर भेंट किया

Next Post

सुमेरपूर- ट्रैक्टर के नीचे आने से बच्चे की मौत,ड्राइवर की बगल में बैठा था बच्चा उछल कर गिरा

Next Post

सुमेरपूर- ट्रैक्टर के नीचे आने से बच्चे की मौत,ड्राइवर की बगल में बैठा था बच्चा उछल कर गिरा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page