• May 18, 2026

बाली में जवाई ईको टूरिज्म आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला 19 व 20  को दो पारियों में होगी

PALI SIROHI ONLINE

बाली में अति. जिला कलक्टर सेलेन्द्र सिंह अध्यक्ष, जवाई प्रबंधन समिति के निर्देशानुसार जवाई ईको टूरिज्म आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला (Jawai Eco Tourism Orientation And Training Work Shop) जवाई क्षेत्र में पर्यटन के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन तथा उन्नयन हेतु दिनांक 19.05.2026 व 20.05.2026 को प्रतिदिन दो पारियों में पूर्वान्ह 10:30 से 01:00 बजे तक तथा अपरान्ह 02:30 से 05:00 बजे तक पंचायत समिति बाली के सभागार में आयोजित होगी।

जिसमें सफारी वाहन संचालक / गाईड/वॉलिटियर, नेचर गाईड, हॉस्पिटिलिटी क्षेत्र से जुडे व्यक्तियों को जिला परिवहन अधिकारी समेरपुर, सहायक वन संरक्षक सुमेरपुर, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाली एवं अजयपालसिंह निवासी धामली एवं राजेन्द्रसिंह निवासी सैणा द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। अतः उपरोक्त सभी सफारी वाहन संचालक / गाईड/वॉलिटियर, नेचर गाईड, हॉस्पिटिलिटी क्षेत्र से जुडे व्यक्ति पहचान पत्र के साथ प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने हेतु आमंत्रित है।

You cannot copy content of this page