• May 18, 2026

पाली- युवक की तालाब में डूबने से मौत,ससुराल गया था कि नहाने के दौरान गहरे पानी मे गया

PALI SIROHI ONLINE

सोजत/राजसमंद-राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के जसाखेड़ा स्थित कड़ियादो तालाब में शनिवार दोपहर सोजत के गाड़ियां लोहार “कॉलोनी का युवक मृतक मुकेश डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपने ससुराल गया हुआ था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया। तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।

भीम थाना अधिकारी सवाईसिंह राठौड़ ने बताया कि सोजत के मुकेश (26) पुत्र आईदानराम गाड़िया लोहार शुक्रवार को पत्नी के साथ जसाखेड़ा स्थित अपने ससुराल आया था। शनिवार दोपहर तेज गर्मी के चलते मुकेश रिश्तेदारों के साथ गांव के पास तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर जसाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी राकेश नरूका पहुंचे। उन्होंने नागरिकों और गोताखोरों की मदद से शव तालाब से निकलवाया। मुकेश तीन बच्चों का पिता था, जिनमें सबसे छोटा बेटा तीन माह का है।

You cannot copy content of this page