• May 18, 2026

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

PALI SIROHI ONLINE

मैष;शुभ अंक 4, शुभ रंग सफेद् : पारिवारिक आयोजन सुखद रहेंगे। कारोबार के विस्तार पर खर्च संभव है। परिवार को सुख-सुविधाएं न दे पाने का मलाल रहेगा। विरोधी षड्यंत्र में उलझा सकते हैं। राजकीय मामले सुलझेंगे।

वृष;शुभ अंक 2, शुभ रंग हरा खर्च की अधिकता परेशानी में डाल सकती है। युवाओं को कॅरियर में सफलता की उम्मीद है। अधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा। कुछ लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

मिथुन शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी पुरानी HRA D बीमारी से छुटकारा मिलेगा। पूजा-पाठ और पारिवारिक कार्यों पर विशेष ध्यान रहेगा। सफलता और तरक्की की राह आसान होगी।

कर्क;शुभ अंक 7, शुभ रंग स्लेटी भाग्य से अच्छे अवसर और कॅरियर में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक उत्सवों व वैभव के सामान पर खर्च संभव है। अपनों की मदद से समस्या दूर होगी।

सिंह;शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला सामाजिक जीवन में मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में नई शुरुआत होगी। युवाओं को तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। तनाव, आलस्य और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या;शुभ अंक 5, शुभ रंग लाल अध्ययन में बड़ी सफलता के आसार हैं। प्रियजन की सफलता से खुशी मिलेगी। वैभव पर बड़ा खर्च संभव है। तीखी बातों से सहयोगी नाराज और साझेदारी में टकराव हो सकता है।

तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी सोच समझकर आगे बढ़ें, विरोधी उलझाने का प्रयास करेंगे। परिवार व मित्रों के साथ समय बिताकर खुश होंगे। अटका धन मिल सकता है। लोग आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे।

वृश्चिक;शुभ अंक 1, शुभ रंग नीला वैभव के साधनों पर खर्च संभव है। संतान के भाग्योदय से प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बातचीत में नरमी बरतें, वरना स्पष्ट बोलने से लोग विरोधी बन सकते हैं।

धनु;शुभ अंक 3, शुभ रंग काला दिन की शुरुआत प्रसन्नतादायी रहेगी। धार्मिक कार्यों की ओर रुझान बढ़ेगा। करीबी लोगों के असहयोग से मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यात्रा के योग हैं।

मकर;शुभ अंक 9, शुभ रंग बैंगनी मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। धार्मिक आयोजन सुखद रहेंगे। दिखावे के कारण कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। युवा कॅरियर को लेकर चिंतित रहेंगे।

कुंभ शुभ अंक 6, शुभ रंग भूरा : अटका धन मिलने के आसार हैं। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। प्रॉपर्टी विवाद परेशान कर सकता है। मनचाहा काम नहीं मिलने से निराशा होगी। दौड़धूप करके निजी काम करवा लेंगे।

मीन शुभ अंक 1, शुभ रंग फिरोजीः पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। राजकीय और अदालती मामले सुलझेंगे, जिससे आप विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे। अधिकारियों से मेलजोल का लाभ होगा।

You cannot copy content of this page