• May 17, 2026

पाली- बालक की नृशंस हत्या का खुलाशा, बालक का धारदार हथियार से गला काटा, हत्या से पूर्व नमाज पढी व कुर्बानी के दौरान कलमा पढा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० ने बताया कि थानाधिकारी शिवपुरा को दिनांक 14.05.2026 को जरिये दुरभाष सूचना मिली कि ग्राम रामासनी सादंवान तालाब की पाल पर आरिफ पुत्र फिरोज खां जाति मोयला मुसलमान उम्र 10 साल की गला रेतकर हत्या कर दी है तथा मौके पर लाश पडी है। वगैरा इतला पर जिला पुलिस अधीक्षक महोदया,  जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली, रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत, एमओबी टीम, एफएसएल टीम, मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया जाकर घटनास्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित करवाया गया। उक्त नृशंस हत्या व सनसनीखेज वारदात से आसपास के क्षेत्रो मे निवासरत आमजन मे सनसनी फैल गई तथा मृतक की लाश के पास मिली सामग्री से साम्प्रदायिक सदभावना बिगडने की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिस पर उक्त वारदात को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन में  जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली.  रतनाराम उप अधीक्षक पुलिस वृत सोजत के सुपरविजन में भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर टीमो को उक्त घटनाक्रम से जुडे समस्त पहलुओ पर गहनता से कार्य करने संबंधी तथा पर्दाफाश करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

गठित टीमों द्वारा उक्त घटनाक्रम से आमजन में फैले आकोश व साम्प्रदायिक सदभाव बिगडने की स्थिति को मध्यनजर रखते हुए तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ कड़ी मेहनत, लग्न व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए घटनाक्रम से जुडे हुए समस्त पहलुओ व महत्वपूर्ण जानकारीयो का संकलन किया गया। टीम सदस्यो द्वारा बिना समय गंवाये तत्काल प्रभाव से अनवरत घटनास्थल के रूट व मुखबिरान व तकनीकी तंत्र को विकसित कर घटनाक्रम में शामिल संभावित संदिग्ध को चिन्हित किया जाकर संदिग्ध से गहनता व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की गयी, पुलिस थाना शिवपुरा की टीम सदस्यो द्वारा प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो व घटनास्थल पर मिले भौतिक व परिस्थितिजन्य साक्ष्यो से संबंधित प्रत्येक पहलुओ का गहनता से विश्लेषण करने पर मृतक का पडोसी शेरू खान की गतिविधियां संदिग्ध पायी गयी जिस पर शेरु खां पुत्र  हुसैन खां जाति मोयला मुसलमान उम्र 20 साल निवासी रामासनी सांदवान पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली को दस्तयाब कर गहनता व मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ की तो उक्त नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर प्रकरण संख्या 73 दिनांक 15.05.2026 धारा 103 (1) BNS पुलिस थाना शिवपुरा में गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण की वारदात में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी हेतु गहनता से अनुसंधान जारी है।

घटनाः- दिनांक 15.05.2026 को प्रार्थी मुश्ताक पुत्र  रहमान जी जाति मोयला मुसलमान उम्र 35 वर्ष निवासी रामासनी सांदवान तहसील सोजत जिला पाली ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 14.05.2026 बवक्त करीब शाम 4.30 बजे मेरा भतीजा आरिफ पुत्र  फिरोज उम्र लगभग 11 वर्ष निवासी रामासनी सांदवान जो घर से खेत में जाने के लिए जा रहा था तो घर के बाहर से ही शेरु खां पुत्र हुसैन खां जाति मोयला मुसलमान निवासी रामासनी सांदवान अपनी मोटरसाइकल पर बिठाकर लेकर गया मेरे भाई फिरोज को एक घंटे बाद सूचना मिली कि तालाब की पाल के पास किसी की लाश पड़ी हैं। जाकर देखा तो वह लाश आरिफ की थी। जिसके हाथ पैर बंधे हुए थे और गला धारदार हथियार से गर्दन कटी हुई थी तथा खून आस पास बिखरा हुआ था. तथा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा लाश को
राजकीय चिकित्सालय सोजत सिटी लेकर आए और लाश को मोर्चरी में रखा। मेरे भतीजे आरिफ की धारदार हथियार से हत्या शेरु खां पुत्र  हुसैन खां ने की है। रात्रि का समय होने से तथा मेरे भाई की तबियत खराब होने से उक्त घटना मेरे भाई ने मुझे बताई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 73 दिनांक 15.05.2026 धारा 103 (1) BNS पुलिस थाना शिवपुरा पर दर्ज किया जाकर अनुसंधान  भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा द्वारा प्रारम्भ किया गया।पुलिस कार्यवाही पुलिस थाना शिवपुरा व गठित स्पेशल टीमों एमओबी टीम, एफएसएल टीम, तकनीकी टीम
द्वारा घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर घटनास्थल से जुडे हुए भौतिक साक्ष्यों व घटना के संबंध में प्राप्त प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो के संबंध में गहनता से अवलोकन किया तो घटनास्थल पर प्राप्त भौतिक साक्ष्य तथा प्रार्थी द्वारा प्रस्तुत प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित तथ्यो से मृतक के पडोसी शेरू खां की गतिविधियां संदिग्ध पायी जाने पर गठित टीमो द्वारा घटनाक्रम से जुडे समस्त अनुसंधानिक, तकनीकी व इलेक्ट्रानिक पहलुओ पर लगातार रात-दिन कडी मेहनत, लग्न व निष्ठा से कार्य कर प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर से बेहतर सोर्स स्थापित कर बेहतरीन फील्ड इंटेलीजेंस का उदाहरण पेश करते हुए उक्त नृशंस जघन्य हत्याकाण्ड का अल्प समय में पर्दाफाश कर वारदात में शामिल अभियुक्त शेरू खां को गिरफ्तार कर पुछताछ की गई तो बताया कि एक मौलवी ने मुझे कहा कि कलमा पढकर छोटे बालक की कुर्बानी देगा तो मरने व मारने वाले को जन्नत नसीब होगी, तथा तेरे सभी कार्य पुरे हो जाएगे, बालक की कुर्बानी के लिए पिछले दो साल से प्रयास कर रहा था, बालक की कुर्बानी से पहले मुलजिम ने नमाज पढी तथा कुर्बानी के दौरान कलमा पढना बताया। इससे पहले मुलजिम ने भैंस के बच्चे की भी कुर्बानी दी थी, उक्त नृशंस हत्याकाण्ड का 24 घण्टे में पर्दाफाश कर साम्प्रदायिक सदभावना को बनाये रखने तथा आमजन मे पुलिस की त्वरित व सकारात्मक कार्यशैली की मिसाल पेश कर आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय के ध्येय वाक्य को चरितार्थ साबित किया है।

कार्यवाही पुलिस मुख्य टीम :-
01.  रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस, वृत सोजत सिटी।
02. भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा ।
03. नन्दकिशोर उ.नि. प्रभारी एमओबी कार्यालय पाली मय टीम।
04. सुरजीत सिंह सउनि थाना शिवपुरा।
05. किशनलाल सउनि थाना शिवपुरा ।
06. गौतम सउनि साईबर सैल पाली।
07. रामाराम मुआ 20 थाना शिवपुरा ।
08. श्रीकिशन मु.आ. 787 थाना शिवपुरा।
09 अजयसिंह कानि. 219 थाना शिवपुरा।
10 श्रवणसिंह कानि. 1194 थाना शिवपुरा।
11. सुनिल कानि. 469 थाना शिवपुरा। (विशेष भूमिका)
12.सुनिल डिडेल कानि. 1593 थाना शिवपुरा।
13. वागाराम कानि. 1587 थाना शिवपुरा।
14. पृथ्वीसिंह कानि. 1536 थाना शिवपुरा।
15. भूराराम कानि 687 थाना शिवपुरा ।
16.बाबूराम कानि. 1797 थाना शिवपुरा।
17. देवकरण कानि. 1814 थाना शिवपुरा ।
18 अर्जुनराम कानि. 1012 थाना शिवपुरा ।
19.नरपतराम कानि. 1878 थाना शिवपुरा।
20.सुभाष कानि. 294 थाना शिवपुरा।
21. भेराराम कानि. चालक 1195 थाना शिवपुरा।

सहयोगी टीम :-
01. देवेन्द्र सिंह नि.पु. थानाधिकारी सोजत सिटी जिला पाली मय टीम।
02. प्रहलाद सिंह उ.नि. थानाधिकारी बगडी नगर जिला पाली मय टीम।
03.पुखराम सउनि थाना बगडी नगर।
04.  फुलसिंह सउनि थाना सोजत रोड मय टीम।
05. दीनाराम सउनि थाना सिरीयारी मय टीम।
06. शेरसिंह सउनि वृत कार्या. सोजत सिटी।
07. पवन कानि 1440 वृत कार्या. सोजत सिटी।
08. चंदनसिंह चालक कानि. वृत कार्या. सोजत सिटी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. शेरु खां पुत्र हुसैन खां जाति मोयला मुसलमान उम्र 20 साल निवासी रामासनी सांदवान पुलिस थाना शिवपुरा जिला पाली।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध दर्ज प्रकरण –
प्रकरण संख्या 221 दिनांक 21.12.2019 धारा 454,380 भादस पुलिस थाना समदडी बालोतरा में दर्ज होकर चालान पेश कर न्यायालय में जैर ट्रायल है।

You cannot copy content of this page