• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजेपी नेता ने किया सुसाइड: पत्नी से झगड़े के बाद पेड़ पर फंदे से लटके; चोट के निशान भी मिले

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0
बीजेपी नेता ने किया सुसाइड: पत्नी से झगड़े के बाद पेड़ पर फंदे से लटके; चोट के निशान भी मिले

PALI SIROHI ONLINE

बांसवाड़ा-बांसवाड़ा में बीजेपी नेता ने शनिवार रात को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छोटी सरवन क्षेत्र की ग्राम पंचायत छायन बड़ी के जुनाखेड़ा निवासी अर्जुन सिंह मईड़ा (47) बीजेपी में जिला मंत्री थे।

दानपुर थाना ASI रमेश चंद ने बताया- अर्जुन सिंह ने शनिवार रात को घर के पास आम के पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। बेटे अभिमन्यु की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया- प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शनिवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद अर्जुन सिंह घर से चले गए थे।

उनके शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। एक बेटी नर्सिंग कर रही है और एक बेटा इंजीनियर है। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी 7-8 दिन से लापता है।

Previous Post

बीजापुर में बंदर का आतंक जारी, आज फिर महिला को किया घायल

Next Post

पाली- बालक की नृशंस हत्या का खुलाशा, बालक का धारदार हथियार से गला काटा, हत्या से पूर्व नमाज पढी व कुर्बानी के दौरान कलमा पढा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page