• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-लव-जिहाद की आशंका को लेकर हंगामाः युवक और एक नाबालिग लड़की हिरासत में, लड़की को माता-पिता को सौंपा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर शहर में शनिवार रात एक होटल में युवक और युवती के मिलने की सूचना पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल से एक युवक और एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया।

पुलिस ने लड़की को काउंसलिंग के बाद उसके माता-पिता को सौंप दिया, जबकि युवक को शांति भंग की धारा 151 मेंगिरफ्तार किया गया है।

मामले में लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

होटल के बाहर जुटी भीड़

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि जालोर शहर के एक होटल में एक युवक और युवती ठहरे हुए हैं।

इसके बाद कार्यकर्ता होटल के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

हंगामे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस होटल के कमरे तक पहुंची और वहां से एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया।

लड़की नाबालिग, परिजनों को सौंपा

कोतवाली थानाधिकारी देवेन्द्र कच्छवाह ने बताया कि हिरासत में ली गई लड़की नाबालिग है और बाड़मेर जिले की रहने वाली है।पुलिस ने काउंसलिंग के बाद लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया। वहीं युवक जालोर का निवासी बताया गया है।

युवक को धारा 151 में किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवक को शांतिभंग करने की आशंका के तहत धारा 151 में गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी ने बताया कि संगठनों की ओर से लगाए गए आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

जांच पूरी होने और तथ्यों के सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Previous Post

पाली- बालक की नृशंस हत्या का खुलाशा, बालक का धारदार हथियार से गला काटा, हत्या से पूर्व नमाज पढी व कुर्बानी के दौरान कलमा पढा

Next Post

आबूरोड हाईवे पर दो बाइक भिड़ीं, दो गंभीर घायलः हायर सेंटर रेफर किए, रॉन्ग साइड से आ रही थी बाइक

Next Post

आबूरोड हाईवे पर दो बाइक भिड़ीं, दो गंभीर घायलः हायर सेंटर रेफर किए, रॉन्ग साइड से आ रही थी बाइक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page