• May 17, 2026

बेडा ग्राम में महात्मा गाँधी राजकीय विधालय में ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ, 10 दिन चलेगा शिविर

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के बेडा ग्राम में महात्मा गाँधी राजकीय विधालय में ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ हुआ

आज दिनांक 17-5-26 को स्थानीय विधालय में 10 दिवसीय समाज सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया।इस उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में शिविर प्रभारी सोनाराम मीणा,प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह भाटी,शिक्षाविद और पूर्व प्रधानाचार्य  देवी सिंह चौहान, भामाशाह कपिल भाई मेवाडा ,समाज सेवी फिरोज भाई, रकबाराम,मालाराम देवासी ,मगराज मीणा ,कैलाश कुमार, नरेन्द्र कुमार अध्यापक आदि उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह भाटी व शिविर प्रभारी सोनाराम मीणा ने इस शिविर की उपयोगिता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। यह शिविर कक्षा ग्यारह में  उत्तीर्ण विधार्थियो के लिए आयोजित किया जाता हैं।

You cannot copy content of this page