लोन 15 दिन में करें पास, लापरवाही पर कार्रवाई, बैंकर समिति की बैठक
PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज/सिरोही-पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को शिवगंज खंड की ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की महत्वपूर्ण त्रैमासिक समीक्षा बैठक लीड बैंक – अधिकारी उम्मेद राम मीणा के सान्निध्य में हुई।
बैठक में भारतीय स्टेट बैंक, बैंक – ऑफ बड़ौदा, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक के प्रतिनिधि, आर-सेटी निदेशक सहित – सीएफएल, एफएलसी और क्षेत्र के – सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक – उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य – विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी – और रोजगारपरक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना औरधरातल पर वित्तीय समावेशन को मजबूत बनाना रहा। मीणा ने प्रबंधकों को संदेश दिया कि बैंकों की प्राथमिकता अब सिर्फ कागजी लक्ष्य पूर्ति तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि गुणवत्तापूर्ण ऋण वितरण पर ध्यान दे ताकि समाज के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद व्यक्ति तक आर्थिक मदद पहुंच सके।
अनक्लेमड जमा खातों के वारिसों को लौटाएंगे पैसा : बैठक के दौरान बैंकों में लंबे समय से पड़ी अदावी जमा (अनक्लेम्ड जमा राशि) की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसकी विस्तृत समीक्षा की गई। लीड बैंक अधिकारी ने भारतीय रिजर्व बैंक के कड़े दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुएसभी बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे ऐसे निष्क्रिय और अदावी जमा खातों की तुरंत पहचान करें। इसके बाद खाताधारकों या उनके कानूनी वारिसों से सक्रिय रूप से संपर्क स्थापित कर दावा निपटान की प्रक्रिया को गति दी जाए, ताकि जनता का मेहनत का पैसा सुरक्षित रूप से उनके सही हकदारों तक वापस पहुंच सके। इसके साथ ही, राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत लंबित पड़े आवेदनों की शाखावार गहन समीक्षा की गई। युवाओं को समय पर वित्तीय संबल प्रदान करने के उद्देश्य से बैंकों को पाबंद किया गया कि वे प्राप्त ऋण प्रस्तावों का त्वरित सत्यापन करें।

