उचित मूल्य दुकानों के लिए साक्षात्कार 25 से 27 तक
PALI SIROHI ONLINE
जालोर | जिले में रिक्त व नवसृजित राशन की दुकानों के लिए आवेदन करने वाले पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 25 से 27 मई तक किए जाएंगे। जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल ने बताया कि राजस्थान खाद्यान्न व अन्य आवश्यक पदार्थ वितरण विनियमन आदेश-1976 के तहत आवेदन मांगे थे।
इनके लिए साक्षात्कार जिला रसद अधिकारी कार्यालय जालोर में रोज सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 मई को भीनमाल, जसवंतपुरा व चितलवाना, 26 मई को रानीवाड़ा व सांचौर और 27 मई को जालोर, आहोर व सायला तहसील क्षेत्र के आवेदकों के साक्षात्कार होंगे।

