• May 15, 2026

भीनमाल-धोराढाल में चमत्कारी हनुमानजी मंदिर का वार्षिक उत्सवः ध्वजारोहण किया, भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-भीनमाल के धोराढाल मोहल्ले में स्थित चमत्कारी हनुमानजी मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन चौहान गौत्र भाईपा परिवार की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया।

घांची मोदी समाज जिलाध्यक्ष पारस मोदी ने बताया कि उत्सव के तहत रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालु देर रात तक भजनों का आनंद लेते रहे। इसके बाद प्रातःकाल चौहान परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने हनुमानजी की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर भीनमाल घांची समाज अध्यक्ष भगवानराम चौहान, भारताराम चौहान, तगाराम चौहान, गणपतलाल चौहान, शंकरलाल चौहान, मूलाराम चौहान, चुन्नीलाल चौहान, मफाराम चौहान, पूनमाराम चौहान, बगदाराम चौहान, रामजी चौहान, केसाराम चौहान, गणेशाराम चौहान, थानमल चौहान, हीरालाल चौहान, सांवलाराम चौहान एवं गौतम चौहान सहित कई समाज बंधु उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page