• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही बाबा रामदेव चोराहा पर मूर्ति को खण्डित करने की घटना के कुछ की घण्टो मे पुलिस ने किया खुलासा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
सिरोही बाबा रामदेव चोराहा पर मूर्ति को खण्डित करने की घटना के कुछ की घण्टो मे पुलिस ने किया खुलासा

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही बाबा रामदेव चोराहा पर मूर्ति को खण्डित करने की घटना के कुछ की घण्टो मे पुलिस ने किया खुलासा

सिरोही-आज दिनांक 15.05.2026 को दिन में यह जानकारी मिली थी कि बाबा रामदेव चोराहा पर स्थित आत्मानंद जी महाराज व गोरख नाथ जी महाराज की प्रतिमा के हाथ को खण्डित किया गया है। यह बात संज्ञान में आने पर जानकारी जुटाई गई तथा चौराहे पर स्थित कैमरो के सीसीटीवी फुटेज अभय कमाण्ड से देखे गए तो कल दिनांक 14.05.2026 को दोपहर में करीब 03 बजे एक व्यक्ति द्वारा पत्थर से प्रतिमा को खण्डित किया गया था।

उस व्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिये व फोटो के आधार पर शहर में तलाश की गई तो बस स्टेण्ड पर वह व्यक्ति मिला जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था तथा खानाबदोश प्रतीत हो रहा था तथा एस व्यक्ति की उम्र 35 40 वर्ष प्रतित हो रही थी। वह अपना सही नाम पता भी नही बता पा रहा था तथा पागलपन की हरकते कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में भी उसकी हरकते ऐसी ही प्रतीत हो रही थी। इस प्रकार प्रतिमाओं को खण्डित करने के मामले का कुछ ही घण्टो में खुलासा कर सत्यता का पता लगाया गया । प्रतिमा को किसी के द्वारा दुराशय से खण्डित करना नहीं पाया गया है। बल्कि मानसिक रूम से विक्षिप्त व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जाना पाया गया है।

Previous Post

भीनमाल-धोराढाल में चमत्कारी हनुमानजी मंदिर का वार्षिक उत्सवः ध्वजारोहण किया, भजन संध्या का भी हुआ आयोजन

Next Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

Next Post
सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

सुमेरपुर मंडी में किराणा सामान भाव पढे

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page