• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने PM की सादगी से प्रभावित होकर अपने काफिले में पुलिस एस्कॉर्ट लौटाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली-मुंडारा निवासी एवं सिरोही विधायक, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सादगी और जन सरोकारों का संदेश देते हुए अपने दौरों के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट नहीं लेने का निर्णय किया है। इस संबंध में जानकारी उनके निजी सहायक जगदीश देवासी ने दी।

मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की सादगी और आमजन से जुड़कर कार्य करने की प्रेरणा से उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अनावश्यक वीआईपी संस्कृति से दूरी बनाकर आम लोगों के बीच रहकर कार्य करना चाहिए।

मंत्री देवासी ने कहा कि वे मुंडारा माताजी के उपासक हैं और हमेशा सेवा भाव से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा, “मैं कभी किसी का अहित नहीं सोचता, इसलिए मुझे सुरक्षा एस्कॉर्ट की आवश्यकता महसूस नहीं होती। हालांकि भविष्य में यदि पुलिस प्रशासन को आवश्यकता लगेगी तो उस पर विचार किया जाएगा, लेकिन फिलहाल मैं एस्कॉर्ट नहीं लूंगा।”

मंत्री के इस फैसले को क्षेत्र में सादगी और जनसेवा की सोच से जोड़कर देखा जा रहा है।

Previous Post

बेडा- कुमटिया रोड पर सागरवेरी के निकट एक कृषि फार्म में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Next Post

पाली-सड़क हादसे में मेलनर्स की मौतः डम्पर का पहिया ऊपर से गुजरा, पोटली में बांधकर लानी पड़ी बॉडी

Next Post

पाली-सड़क हादसे में मेलनर्स की मौतः डम्पर का पहिया ऊपर से गुजरा, पोटली में बांधकर लानी पड़ी बॉडी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page