• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेडा- कुमटिया रोड पर सागरवेरी के निकट एक कृषि फार्म में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
बेडा- कुमटिया रोड पर सागरवेरी के निकट एक कृषि फार्म में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

PALI SIROHI ONLINE

बेडा ग्राम के कुमटिया रोड पर सागरवेरी के निकट एक कृषि फार्म में अचानक लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

नाना थाना क्षेत्र के बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने बताया कि कुमटिया रोड स्थित वीरेंद्र सिंह के कृषि फार्म पर शाम को अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। खेत से उठती तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ओर अग्निशमन वाहन को सूचना दी और स्थानीय स्तर पर भी आग पर काबू पाने के प्रयास  शुरू हुए

घटना की सूचना मिलते ही बाली से अग्निशमन वाहन भी तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। दमकल के पहुचते ही कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया और आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोक लिया गया।

सूचना मिलने पर बेड़ा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की।
ग्रामीणों ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में आ गई।

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Previous Post

बीजापुर ग्राम में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने निवास पर की जनसुनवाई, हाथों हाथ निपटाई समस्याएं

Next Post

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने PM की सादगी से प्रभावित होकर अपने काफिले में पुलिस एस्कॉर्ट लौटाई

Next Post

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने PM की सादगी से प्रभावित होकर अपने काफिले में पुलिस एस्कॉर्ट लौटाई

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page