• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-सड़क हादसे में मेलनर्स की मौतः डम्पर का पहिया ऊपर से गुजरा, पोटली में बांधकर लानी पड़ी बॉडी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक सवार 26 साल के मेलनर्स को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के ऊपर से डम्पर का चक्का निकल गया। जिससे कूचलने जाने से उसकी मौत हो गई।

सदर थाने के एएसआई श्रवणसिंह ने बताया कि गुरुवार देर शाम हाईवे पर खेतावास के निकट हादसा हुआ। जिसमें सोजत रोड के शास्त्री नगर निवासी 26 साल के सौरभ पुत्र पुसाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पाली अपने मामा के यहां से मिलकर वापस बाइक से सोजत रोड जा रहा था। इस दौरान खेतावास के निकट हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है।

एक साल पहले हुई थी शादी

मृतक सोजतरोड के निजी हॉस्पिटल में मेल नर्स का काम करता था। करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई। ससुराल पाली जिले के मालपुरिया गांव (जाडन) के पास है। जवान बेटे की अकाल मौत का समाचार सूनने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसकी पत्नी तक जब हादसे की खबर पहुंची तो वह बेशुद हो गई।

Previous Post

राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने PM की सादगी से प्रभावित होकर अपने काफिले में पुलिस एस्कॉर्ट लौटाई

Next Post

पेट्रोल पंप पर उपभोक्तओं को 30 से 50 ML तेल कम देकर लगा रहे थे चुना, पाली व मारवाड़ जंक्शन सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों का हुआ निरीक्षण

Next Post

पेट्रोल पंप पर उपभोक्तओं को 30 से 50 ML तेल कम देकर लगा रहे थे चुना, पाली व मारवाड़ जंक्शन सहित विभिन्न पेट्रोल पंपों का हुआ निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page