
PALI SIROHI ONLINE
मेष : शुभ अंक 2, शुभ रंग बादामी व्यर्थ के कामों में समय व्यतीत होगा। अधिकारियों से काम को लेकर डांट पड़ सकती है। महत्वपूर्ण योजना के बीच में रुकने से निराशा होगी। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं।
वृष : शुभ अंक 3, शुभ रंग हरा आवेश में आने की बजाय नरमी से काम लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तय कार्यक्रम में बदलाव से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। नई योजना शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें।
मिथुन : शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : अनावश्यक भय एवं तनाव बना रहेगा। साझेदारी में टकराव संभव है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। व्यस्तता के चलते कोई भी काम समय पर पूरा नहीं कर पाएंगे। धैर्य बनाए रखें।
कर्क : शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल : सामूहिक कामों में अपनी बात मनवाने के चक्कर में टकराव संभव है। तनाव की स्थिति से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक आयोजनो में शामिल हो सकते हैं। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
सिंह : शुभ अंक 1, शुभ रंग भूरा बातचीत में नरमी बरतें, सबका सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी को लेकर खर्च की संभावना बनेगी। बुजुर्गों के सहयोग से राह की मुश्किल आसान होगी। नए सौदे हाथ से निकलने का मलाल रहेगा।
कन्या : शुभ अंक 6, शुभ रंग नीला जो चल रहा है उसे संभालें। नई योजना में निवेश नुकसानदायक हो सकता है। नए काम की शुरुआत में भारी लाभ संभव है। विरोधी आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
तुला : शुभ अंक 7, शुभ रंग काला भावनात्मक संबंधों में निकटता संभव है। घर की साज-सज्जा पर खर्च करने का मन बनेगा। दुविधा दूर होने से काम में प्रगति होगी । साझेदारी में लाभ की संभावना बन सकती है। विनम्र रहें।
वृश्चिक : शुभ अंक 6, शुभ रंग पीला अपने मधुर व्यवहार से सबका सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कामकाज की धीमी गति परेशान कर सकती है। नए संपर्क में सावधानी बरतें। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे।
धनु : शुभ अंक 8, शुभ रंग स्लेटी आलस्य के चलते काम में गति आना मुश्किल है। बुजुर्गों का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक रहेगा। नई सोच एवं नए संपकों का लाभ मिलेगा। राजकीय मामले सुलझने से राहत मिलेगी।
मकर : शुभ अंक 4, शुभ रंग नारंगी राजकाज में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट बनी रहने से काम बाधित होंगे। कामकाज को लेकर दौड़धूप बनी रहेगी। विद्यार्थी कॅरियर को लेकर परेशान रहेंगे।
कुंभ : शुभ अंक 2, शुभ रंग जामुनी उच्च अध्ययन में सफलता मिलेगी। घर में मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। वक्त पड़ने पर सहयोगी हाथ पीछे खींच लेंगे। मन में किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा। यात्रा का योग है।
मीन : शुभ अंक 1, शुभ रंग आसमानी परिणाम की चिंता किए बिना काम में जुट जाएं, सफलता मिलेगी । भावुकता में लिए फैसले शीघ्र ही बदलने पड़ सकते हैं। विरोधी पराजित महसूस करेंगे। राजकीय मामले सुलझेंगे।