• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पालडी एम-पिकअप की टक्कर से बैल की मौत: बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त, युवक गंभीर घायल्

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0
पालडी एम-पिकअप की टक्कर से बैल की मौत: बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त, युवक गंभीर घायल्

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पालड़ी एम कस्बे में देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बैलगाड़ी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब पालड़ी एम निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामाराम मुंगिया अपनी बैलगाड़ी से खेत से घर लौट रहा था। इंदिरा कॉलोनी के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बैलगाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बैलगाड़ी चालक अरविंद कुमार काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण उसे सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टर और स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया।

हादसे में बैलगाड़ी और पिकअप दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मृत बैल का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद ओम गजानन सेवा समिति द्वारा विधि-विधान से उसे समाधि दी गई।

Previous Post

पोसालिया ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्ति पर घमासानः कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं मिला चार्ज, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Next Post

तखतगढ-देश की आजादी के 70 से अधिक वर्ष गुजर ने बाद भी जोधपुर रेल मंडल की निरंतर उपेक्षा का शिकार बनता समदड़ी-भीलड़ी रेलखण्ड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page