• May 15, 2026

तखतगढ-अग्रेंजी माध्यम सरकारी विधालय में पंरिडा भरो अभियान का आगाज

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

अग्रेंजी माध्यम सरकारी विधालय में पंरिडा भरो अभियान का आगाज

तखतगढ 14 मई (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ के नेहरू रोड स्थित महात्मा गांधी सरकारी विद्यालय मे प्रधानाचार्य दिनेश कुमार की पहल पर करूणा केन्द्र तखतगढ़ के तत्वाधान मे पंरिडा भरो अभियान का आगाज किया गया । प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि विद्यालय मे संचालित करूणा क्लब के माध्यम से भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए विधालय परिसर में पंरिडे लगाए गए ।


करूणा इन्टरनेशनल के केन्द्राधीक्षक मीठालाल जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष पारस घांची, भाजपा महामंत्री रामसिंह काबावत, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष विनोद सोलंकी, एसएमसी अध्यक्ष विनोद मीणा, करूणा क्लब के सचिव मनोज जीनगर, वरिष्ठ अध्यापक हंससिंह, आदर्श विधा मंदिर के हरिश कुमार के सानिध्य मे आयोजित कर विद्यालय की बालिकाओं एवं बालको को हर घर पंरिडा लगाने के लिए प्रेरित किया ।
रामसिंह काबावत ने विद्यालय को पक्षियों के लिए चुग्गे की व्यवस्था की।

You cannot copy content of this page