• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाना के आमलिया स्थित वोलकम इंडस्ट्रीज में श्रमिकों ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना,नाना थाना अधिकारी ने की समझाइस,धरना जारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 15, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले के बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के आमलिया वोलकम इंडस्ट्रीज मैं कार्यरत श्रमिकों ने वेतन वृद्धि एवं कार्य स्थल समस्याओं को लेकर आदिवासी क्षेत्र के 200 से अधिक महिला तथा 20 से अधिक पुरुष कामगार पत्थर ग्राइंडिंग कार्य में नियोजित कामगारों ने अपने कार्य के प्रति वेतन कार्य स्थल पर सुरक्षा इत्यादि विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाब्ता मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था बनाकर श्रमिकों ओर श्रमिक नेताओ से समझाइस करने की कोशिश की

रामपुर सरपंच कैलाश गरासिया ने बताया कि श्रमिकों द्वारा पत्थर ग्राइंडिंग का कार्य अति जोखिम पूर्ण है परंतु इंडस्ट्रीज द्वारा न्यूनतम मजदूरी 285 नए कामगार को तथा अनूभवि कामगारों को ₹300 दिहाड़ी मजदूरी दी जाती है जो अनुचित है

कार्य स्थल पर आमलिया स्थित वोलकम इंडस्ट्रीज में 200 से अधिक महिला कामगार बिना मूलभूत सुविधाएं जैसे शुद्ध पेयजल शौचालय भोजन कक्ष विश्राम कक्ष के अभाव में कार्य करने को मजबूर है महिला कामगार को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने से खुले में शोच करने के लिए भी मजबूर होना पड़ रहा है जबकि राज्य व केंद्र सरकार खुले में सोच के विरुद्ध स्वच्छता अभियान चला रखा है परंतु फैक्ट्री मालिक पर इनका कोई भी असर नहीं हो रहा है

रामपुर सरपंच कैलाश गरासिया ने बताया कि आज धरना प्रदर्शन के दौरान नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा मय जाब्ता द्वारा समझाइस की गई परन्तु कोई भी सहमति नहीं बनने पर धरना जारी है वही जरूरत पड़ने पर जिला स्तर पर भी धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा

आगामी दिनों में जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक वह बाली विधायक सांसद को भी ज्ञापन दिया जाएगा जिससे कि ग्रामीण आदिवासियों की मांग को महत्व मिले।

VIDEO

Previous Post

पाली-रामासनी सादवान मैं बच्चे का मिला शव,शव पर चोट के निशान,शव की हुई शिनाख्त

Next Post

तखतगढ-अग्रेंजी माध्यम सरकारी विधालय में पंरिडा भरो अभियान का आगाज

Next Post
तखतगढ-अग्रेंजी माध्यम सरकारी विधालय में पंरिडा भरो अभियान का आगाज

तखतगढ-अग्रेंजी माध्यम सरकारी विधालय में पंरिडा भरो अभियान का आगाज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page