• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सांडेराव-मां के साथ तीन बेटियां गई थी वाटर पार्क,एक बेटी की डूबने से हुई मौत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 14, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा/खीमाराम मेवाडा

पाली-परिवार के साथ वाटरपार्क गई 11 साल की बच्ची पूल में गहराई में चली गई। किसी ने बच्ची की तरफ ध्यान नहीं दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना पाली जिले के सांडेराव थाना इलाके के वाटरपार्क में बुधवार को हुई। गुरुवार को बच्ची का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजन को सौंप दिया गयासांडेराव थाने के ASI लक्ष्मण सिंह ने बताया थाना इलाके के बसंत गांव निवासी कालू सिंह की पत्नी यशोदा बुधवार दोपहर 2 बजे के करीब अपनी तीन बेटियों दिव्यांशी (13), गौरी (11) और सोनल (9) के साथ सांडेराव के वाटरपार्क गई थी। गांव की दो-तीन महिलाएं भी अपने परिवार के साथ यहां पहुंचीं थी।

गांव की महिलाएं बच्चों को लेकर गईं थी वाटरपार्क

गौरी (11) अपनी बहनों और दूसरे बच्चों के साथ बच्चों के पूल में खेलने लगी। सभी महिलाएं बच्चों का ध्यान रख रही थीं और वहीं बैठ कर बातें कर रही थीं। गौरी और अन्य बच्चे पूल में नहा रहे थे। इस दौरान गौरी बच्चों के पूल से निकलकर बड़ों के स्विमिंग पूल में चली गई। पानी में उतरते ही वह गहराई में चली गई।

पानी ज्यादा होने के कारण वह डूबने लगी। किसी का ध्यान गौरी की तरफ नहीं गया। जब उसके पैर पानी में ऊपर नजर आने लगे तब आस-पास मौजूद लोगों का ध्यान बच्ची की तरफ गया। लोग चिल्लाए-बच्ची डूब गई। इसके बाद लोगों ने गौरी को पानी से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसे सांडेराव हॉस्पिटल ले जाया गया।

पिता की अहमदाबाद में दुकान, घर पहुंचे

जानकारी के अनुसार- गौरी के पिता की अहमदाबाद में कपड़ों की दुकान है। हादसे की सूचना मिलते ही वे अहमदाबाद से अपने गांव बसंत पहुंचे। बेटी की बॉडी देख उनकी आंखों से आंसू गिरने लगे। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनकी लाडली बेटी अब इस दुनिया में नहीं रही। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला।

Previous Post

पाली-80 लाख के 1130 कार्टन बीयर का भरा कंटेनर जब्त, पंजाब निर्मित शराब दवाइयों की आड़ में ले जा रहे थे

Next Post

पाली शहर में सादा वर्दी महिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को किया गिरफ्तार

Next Post

पाली शहर में सादा वर्दी महिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page