• May 14, 2026

पाली शहर में सादा वर्दी महिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

पाली पुलिस की महिला सुरक्षा सकंल्प के तहत बड़ी कार्यवाही> पुलिस थाना कोतवाली, औ. क्षेत्र व कालिका पेट्रोल युनिट की संयुक्त कार्यवाही।> पाली शहर में सादा वर्दी में महिला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान रेल्वे स्टेशन, स्कूल व कॉलेज के पास चलाया डिकॉय ऑपरेशन।> महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को शान्तिभंग में किया गिरफ्तार।> महिलाओं व छात्राओं को राजकॉप सिटिजन ऐप व विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों की भी दी जानकारी।

पाली/ मोनिका सेन I.P.S. जिला पुलिस अधीक्षक पाली ने जानकारी देते हुए बताया कि  महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के द्वारा महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों एवं राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा हेतु उठाए जा रहे विभिन्न उपायों के सम्बन्ध में जागरूकता बढाने हेतु एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम चलाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं कानून के बारे में जागरूक करने के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में दिनांक 14.05.2026 को सार्वजनिक स्थानों, स्कूलो व कॉलेजों के आसपास महिलाओं व छात्राओं को छेड़ने वालों के खिलाफ शहर पाली में डिकॉय ऑपरेशन चलाकर कार्यवाही करने हेतु उप पुलिस अधीक्षक SIUCAW श्री अमृत सोनी के सुपरविजन में रविन्द्रसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली व नीरमा विश्नोई नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना औ.क्षेत्र मय जाप्ता व कालिका पैट्रोल यूनीट टीम के नेतृत्व में सादा वर्दी में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पाली शहर में रेल्वे स्टेशन सरकारी स्कूल के पास खेल ग्राउण्ड के पास पंहुचकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले व उन पर फब्तियों कसने वाले मनचलों / शरारती तत्वों पर निगरानी शुरू की गई तो कुछ लड़के वंहा पर एकत्रित हो रहे थे जो रास्ते में आने व जाने वाली महिलाओं पर फब्तियां कस रहे थे व परेशान कर थे, जिनको सादा वर्दी में तैनात पुलिस टीम द्वारा टोका गया तो जाप्ता को देखकर भागने लगे जिस पर उनमें से 02 व्यक्तियों को पकड़कर नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम राजवीरसिंह पुत्र तारासिंह उम्र 22 साल निवासी वरियाला पोस्ट रूपावास थाना शिवपुरा को नेहरू उद्यान के पास से व श्याम पुत्र जगा राम उम्र 32 साल निवासी इन्द्रोका की ढाणी थाना रोहट को रेल्वे स्टेशन पाली से दस्तयाब किया जिनको यहां पर आने का कारण पूछा तो तीनों व्यक्ति आवेश में आकर कहने लगे कि हम तो रोज ही यंहा पर आते हैं। व्यक्तियों से रास्ते में आती जाती महिलाओं पर फब्तियां कसने व यहाँ पर आने का कारण पूछा तो आवेश में आ गये और पुलिस जाप्ता के साथ उलझने लगे, जिस पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनों मनचलों राजवीरसिंह व श्याम को अपराध धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है।

पाली पुलिस का इस डिकॉय ऑपरेशन का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले इलाकों, रेल्वे स्टेशनों, मॉल, सिटी सेंटर, स्कूल, कॉलेज और पार्कों में महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां करने वालों की पहचान कर कार्यवाही करना रहा है। पाली पुलिस द्वारा आगे भी इसी प्रकार महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे तथा ऐसे अभियान आगे भी अचानक चलाए जाएंगे। पुलिस टीम ने वंहा पर मौजूद महिलाओं से आपात स्थिति में राजकोप सिटीजन ऐप डाउनलोड करने व ऐप के SOS फीचर का उपयोग करने की भी अपील की गई तथा महिला हेल्पलाइन 1090 व विभिन्न हेल्पलाईन के बारे में भी जानकारी दी गई।

गिरफ्तार गैरसायल का विवरणः-
1. राजवीरसिंह पुत्र तारासिंह उम्र 22 साल निवासी वरियाला पोस्ट रूपावास थाना शिवपुरा।
2. श्याम पुत्र जगा राम उम्र 32 साल निवासी इन्द्रोका की ढाणी थाना रोहट।

पुलिस टीम का विवरणः-
➤ निरमा विश्नोई नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना औ.क्षेत्र।
➤ चम्पा सउनि. थाना कोतवाली,
➤ राधा मुख्य आरक्षक 1054 कालिा यूनिट पाली।
पार्वती मु.आ. 1226 पुलिस थाना औ. क्षेत्र ।
➤  भजना कानि. 1435 कालिका यूनिट पाली
➤  राधा म०कानि. 390 कालिका यूनिट पाली
➤  मनोज कंवर म.कानि. 1520 कालिका यूनिट पाल

> छोटू कंवर म. कानि. 1412 कालिका यूनिट पाली
➤ संगिता कानि. 1768 कालिका यूनिट पाली
➤ अमृत कानि. 391 पुलिस थाना कोतवाली
➤ विनोद म.कानि. 677 कालिका यूनिट पाली
➤ संगीता म.कानि. 397 कालिका यूनिट पाली
➤ पिंकू म.कानि. 1341 कालिका यूनिट पाली

You cannot copy content of this page