• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

इंस्टाग्राम पर व्यूज फ़ॉलोवर बढ़ाने के चक्कर मे खुद को दिखाया ड्रग सप्लायर, रील्स डालने वाला गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-सोशल मीडिया पर खुद को एमडी ड्रग्स सप्लायर बताकर रील्स डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी इंस्टाग्राम पर भारी मात्रा में ड्रग्स दिखाकर खरीद के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के पास कोई ड्रग्स नहीं मिली और वह केवल व्यूज व फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फर्जी वीडियो बना रहा था। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच कर रविवार शाम आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में फर्जी इंस्टाग्रामआईडी बंद करवाने के लिए मेटा कंपनी को भी पत्र भेजा जा रहा है।

ड्रग्स सप्लाई के नाम पर डाल रहा था रील्स

सांचौर पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे थे, जिनमें भारी मात्रा में ड्रग्स दिखाई जा रही थी और खरीद के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए थे। इन वीडियो के कारण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर भ्रम और चिंता की स्थिति बन रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांचौर थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

साइबर सेल की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

साइबर सेल की मदद से पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी तक पहुंच गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करवाड़ा निवासी 23 साल के घेवाराम विश्नोई पुत्र जयकिशन विश्नोई के रूप में हुई है। आरोपी को रविवार शाम गिरफ्तार किया गया।यूट्यूब वीडियो डाउनलोड कर बनाए फर्जी रील्स

पूछताछ में घेवाराम विश्नोई ने बताया कि वह पहले एक फोटो स्टूडियो में काम करता था और उसे वीडियो एडिटिंग की जानकारी है। उसने यूट्यूब से ड्रग्स से जुड़े पुराने वीडियो डाउनलोड किए। इसके बाद एआई और एडिटिंग सॉफ्टवेयर की मदद से उन वीडियो पर मोबाइल नंबर जोड़कर इंस्टाग्राम रील्स के रूप में अपलोड कर दिया।

लोकप्रियता बढ़ाने के लिए बना रहा था वीडियो

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर “व्यूज” और “फॉलोअर्स” बढ़ाने के लिए खुद को एमडी ड्रग्स सप्लायर बताकर फर्जी रील्स पोस्ट करता था। आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार कई रील्स पोस्ट कर यह झूठा प्रचार किया था कि वह खुलेआम एमडी ड्रग्स की ऑल इंडिया डिलीवरी और होलसेल सप्लाई करता है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा अपलोड किए गए वीडियो पूरी तरह फर्जी थे।

मेटा कंपनी को भेजा जाएगा पत्र

सांचौर पुलिस अब फर्जी इंस्टाग्राम आईडी को बंद करवाने के लिए मेटा कंपनी से पत्राचार कर रही है। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव दान रतनू के निर्देशन और वृत्ताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में की गई।

Previous Post

बाली में 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने का समिति द्वारा किया गया आगाज

Next Post

फलवदी वाराही माता मंदिर में वार्षिकोत्सवः भरतकुमार रावल बने नए अध्यक्ष, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

Next Post
फलवदी वाराही माता मंदिर में वार्षिकोत्सवः भरतकुमार रावल बने नए अध्यक्ष, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

फलवदी वाराही माता मंदिर में वार्षिकोत्सवः भरतकुमार रावल बने नए अध्यक्ष, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page