• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाली में 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने का समिति द्वारा किया गया आगाज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली में हिंदू संस्कृति एवं हिंदू तिथि को स्मरण रखते हुए 17 जून को प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने का समिति द्वारा आगाज*
महाराणा प्रताप सेवा समिति बाली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष हिंदू तिथि अनुसार दिनांक 17 जून 2026 को महाराणा प्रताप जयंती के दिन चार महापुरुषों की जयंती मनाने की पूर्व तैयारी निमित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, बाली में समिति की मीटिंग सम्पन्न हुई।

समिति के संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि मीटिंग समिति के संरक्षक अमृत परमार पूर्व विधायक एवं समिति के 55 सदस्य बंधुओं की उपस्थिति में शुरू की गई। भारत माता की जयकारे एवं देश भक्ति गीत के साथ मीटिंग का शुभारंभ हुआ। मीटिंग में सह संयोजक महावीरसिंह देवड़ा, न पा पूर्व अध्यक्ष एवं सह संयोजक चुन्नीलाल चौधरी, विहिप जिला अध्यक्ष वना राम चौधरी, सनातन धर्म अध्यक्ष अजय पाल सिंह जोधा, प्रांत विहिप समरसता प्रमुख लखमाराम परमार, विहिप नगर अध्यक्ष सुरेश कंसारा, भाजपा नगर महामंत्री ललित वैष्णव सभी ने जयंती मनाने को लेकर अपने विचार और सुझाव रखे। नरेन्द्र परमार ने  सुझावों को ध्यान में रखते हुए जयंती मनाने को लेकर हमेशा की तरह से रूपरेखा सबके समक्ष रखते हुए जयंती मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। परमार ने कहा कि 1983 से लेकर हर वर्ष बाली में अखंड चार महापुरुषों की जयंती  समिति द्वारा मनाई जा रही है।

जिसमें 4 स्मारक महाराणा प्रताप जी,पृथ्वीराजजी चौहान, छत्रपति शिवाजी, डा  अंबेडकर बाली में स्थापित हुए है सबके सौभाग्य से  2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में बाली में चौथा स्मारक वीर दुर्गादास जी का रडावा बाली में अनावरण हुआ।

जिससे समिति द्वारा पूर्व विधायक अमृतजी परमार की प्रेरणा से बाली में पांचवां स्मारक स्थापित हुआ । जो 36 कौम का आशीर्वाद एवं सहयोग और समिति के सदस्य बंधुओं की मेहनत से ही संभव है जिससे बाली नगर में समरसता का भाव जगा । महापुरुषों की जयंतियां हिंदू संस्कृति और हिंदू तिथि अनुसार ही हमारे पूर्वज मनाते आए हुए है और इस परिपाटी को हमें संगठित   होकर सुचारू रखना है।

17 जून को शाम 4.30 बजे बाली मुख्य बाजार हनुमान चौक से शोभायात्रा शुरू होगी जो प्रताप चौक पर समापन होगी। बैठक में वीर दुर्गादासजी स्मारक रड़ावा से पृथ्वीराज चौहान चौक तक शोभायात्रा आएगी जिसका संगम पृथ्वीराज चौहान चौक पर होगा। कार्यक्रम के पूर्व पांचों स्मारकों पर रोशनी , भगवाकरण, होल्डिंग सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता अग्रसर होकर व्यवस्था में लगने का निर्णय लिया।

बैठक में उदय सिंह राठौड़, गवेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह चौहान, सुरेश रावल,नरेन्द्र सिंह चौहान,छगन प्रजापत मनोहर सिंह राजपुरोहित , चुन्नीलाल बाबा,करण सिंह सिसोदिया, रूपाराम घांची, धीरज चारण, लक्ष्मण राजपुरोहित , रमेश भंडारी, अजय पूरी, गणपतसिंह, फूलचंद टेलर,निखिल चौहान , मोहन मेघवाल, किरण मारू , राजाराम जन वा, प्रकाश चौधरी, अमित देवगन,  नरेश वर्मा  एवं सदस्य एवं मातृशक्ति में सीता कंवर, शारदा देवी, डूंगर पूरी, अमृत कंवर, लीला कंवर, राधा मारू , सविता बाई , शांता बाई, ममता बेन एवं सदस्या उपस्थित रहे।

Previous Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

इंस्टाग्राम पर व्यूज फ़ॉलोवर बढ़ाने के चक्कर मे खुद को दिखाया ड्रग सप्लायर, रील्स डालने वाला गिरफ्तार

Next Post

इंस्टाग्राम पर व्यूज फ़ॉलोवर बढ़ाने के चक्कर मे खुद को दिखाया ड्रग सप्लायर, रील्स डालने वाला गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page