• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फलवदी वाराही माता मंदिर में वार्षिकोत्सवः भरतकुमार रावल बने नए अध्यक्ष, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 11, 2026
in Local
0
फलवदी वाराही माता मंदिर में वार्षिकोत्सवः भरतकुमार रावल बने नए अध्यक्ष, महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु

PALI SIROHI ONLINE

कालंद्री-क्षेत्र के फलवदी स्थित कश्यप गौत्र रावल ब्राह्मण समाज की कुलदेवी श्री वाराही माता मंदिर में वार्षिकोत्सव (मेला) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्री वाराही माता रावल ब्राह्मण सेवा संस्थान फलवदी के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

वार्षिकोत्सव के दौरान महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन संध्या में भजन कलाकार प्रवीण माली एंड पार्टी ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे।

संस्थान की ओर से मंदिर के सहयोगकर्ता दानदाताओं को सम्मानित किया गया। इस वर्ष मेले के लाभार्थी परिवार हिम्मतराम जोनाराम परिवार फलवदी रहे, जिनका साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

संस्थान की वार्षिक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वर्तमान अध्यक्ष जगदीश कुमार दलपतराम रावल फलवदी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद, भरतकुमार मनाजी रावल फलवदी को सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।

Previous Post

इंस्टाग्राम पर व्यूज फ़ॉलोवर बढ़ाने के चक्कर मे खुद को दिखाया ड्रग सप्लायर, रील्स डालने वाला गिरफ्तार

Next Post

मेघवाल समाज 8 खेड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन की रस्म पूरी की

Next Post

मेघवाल समाज 8 खेड़ा सामूहिक विवाह सम्मेलन की रस्म पूरी की

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page