• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाडोल में दिन दहाडे हुई कण्ठी लूट की वारदात का रानी की टीम 15 दिनों तक भेष बदलकर पीछा कर कण्ठी लुटेरा मदन को किया गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
नाडोल में दिन दहाडे हुई कण्ठी लूट की वारदात का रानी की टीम 15 दिनों तक भेष बदलकर पीछा कर कण्ठी लुटेरा मदन को किया गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

नगराज वैष्णव/पिंटू अग्रवाल

पुलिस थाना रानी की लगातार कार्यवाही।> पाली जिले में 15 से अधिक स्थाई वारंटों में था वांछित । दिन के समय बुजुर्ग महिला के साथ हुई कण्ठी लुट की वारदात का खुलासा> कण्ठी लुट का शातिर 10 हजार का ईनामी अपराधी गिरफतार पालो जिले क अन्य वारदातों में भी शरीक होने की संभावना।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया पाली के निर्देशन में रानी थाने की टीम द्वारा लगभग 500 सीसीटीवी फुटेज देखकर अज्ञात मुलजिम की पहचान कर भेष बदलकर 2000 किलोमीटर तक पीछा कर किया 

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक महोदया मोनिका सेन IPS जिला पाली के निर्देशन में दिनांक 14.4.2026 को सुबह 11.00 एएम पर बेरा निम्बला नाडोल में अज्ञात मुलजिम द्वारा भैंस खरीदने का कहकर पानी पिने के बहाने घर से घुसकर वृद्ध महिला को अकेली देखकर उसके गले में पहनी कंठी को झपटामार कर लूट करने की घटना व जिले में हो रही अन्य सम्पति संबंधित वारदातों की गम्भीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियान की धरपकड़ हेतु चैनसिंह महेचा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली जिला पाली व श्री पारसराम चौधरी आरपीएस वृताधिकारी बाली के निर्देशन में आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया एवं प्रकरण संख्या 98 दिनांक 14.4.2026 धारा 304(2),329 (4) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना रानी के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीको व तकनिकी सहायता से लूट की वारदात में करने वालो अज्ञात आरोपी की पहचान कर करीबन 2000 किलोमीटर तक पीछा एवं 500 सीसीटीवी फुटेज देखकर दस्तयाब किया जाकर बाद पुछताछ के आरोपी द्वारा वारदात करना स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया। लुट के माल की बरामदगी के प्रयास जारी है। उक्त गिरफतार अपराधी के विरूद्व जिला पाली, सिरोही, जोधपुर में कुल 21 प्रकरण दर्ज है। एवं उक्त अपराधी विभिन्न न्यायालयों के करीबन 15 स्थाई वारंटों में वांछित था। गिरफतार अपराधी से पुछताछ में और कही वारदात खुलने की संभावना है।

कार्यवाही टीमः-
1. आनन्द कुमार निपु थानाधिकारी पुलिस थाना रानी जिला पाली।
2. नन्दकिशोर उनि एमओबी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पाली ।
3. चन्द्रवीरसिंह सउनि पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भुमिका)
4. गौतम आचार्य सउनि डीसीआरबी शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पाली ।
5. गणेशराम कानि 1618 पुलिस थाना रानी जिला पाली (विशेष भुमिका)
6. विजेन्द्र कुमार कानि 1655 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
7. अजितपाल कानि 1466 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
8. सुन्दरलाल कानि 1403 पुलिस थाना रानी जिला पाली।
9. हंसाराम कानि 51 पुलिस थाना रानी जिला पाली।

गिरफ्तारश्दा मुलजिमा का विवरणः-
1 मदनलाल पुत्र मोहनलाल उम्र 35 साल निवासी सोजतरोड थाना रानी जिला पाली।

Previous Post

पाली-19 लाख के गहने चोरी, शौच भी कर गए चोर, पड़ोसी का गेट बाहर से बंद किया

Next Post

माण्डा मे हुई चोरी का खुलासा, दो ईनामी अपराधी गिरफतार, प्रार्थी का रिश्तेदार ही निकला मुख्य सुत्रधार

Next Post
माण्डा मे हुई चोरी का खुलासा, दो ईनामी अपराधी गिरफतार, प्रार्थी का रिश्तेदार ही निकला मुख्य सुत्रधार

माण्डा मे हुई चोरी का खुलासा, दो ईनामी अपराधी गिरफतार, प्रार्थी का रिश्तेदार ही निकला मुख्य सुत्रधार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page