• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

माण्डा मे हुई चोरी का खुलासा, दो ईनामी अपराधी गिरफतार, प्रार्थी का रिश्तेदार ही निकला मुख्य सुत्रधार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
माण्डा मे हुई चोरी का खुलासा, दो ईनामी अपराधी गिरफतार, प्रार्थी का रिश्तेदार ही निकला मुख्य सुत्रधार

PALI SIROHI ONLINE

जय नारायण सिंह सोजत

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन में, जयसिंह तंवर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व रतनाराम देवासी वृताधिकारी वृत्त सोजत के सुपरविजन मे दिनांक 06. 05.2026 को सरहद माण्डा में अज्ञात चोरो द्वारा प्रार्थी बाबुलाल के मकान का ताला तोडकर सोनें में रखडी सेट 06 तोला, गला की सोहन कंठी (दूसी) 06 तोला, नथ सोनें की 1 तोला, सोनें के कानों के पते (झुमका) 3 तोला, तीन सोनें की अंगूठियां 2 तोला, सोने के टोपस, फिणी कुल करीब 18 तोला सोना व 2 किग्रा. चांदी जिसमें कन्दोरा 1 किग्रा. वजनी, मादलिया चांदी के 500 ग्राम, काकणियां 250 ग्राम, चूडियां चांदी की 250 ग्राम चुराकर ले गये। उक्त वारदात को गम्भीरता से लेते हुए उक्त वारदात को अतिशीघ्र सरसब्ज करने हेतु कमला नि.पु. थानाधिकारी सोजतरोड के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गठीत टीमों द्वारा कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुए अथक प्रयास किये गये। गठीत टीमो द्वारा गांव माण्डा, योपारी, सवराड, दुदौड, बाली, सोजतरोड, आलावास, रेन्दडी, सिसरवादा, सोजतसिटी के सीसीटीवी फुटेज देखे गयें व संदिग्ध व्यक्तियो से गहनता से पुछताछ की जाकर उन पर निगरानी रखी गई व तकनीकी तंत्र को विकसित किया जाकर मुखबिरान को सक्रिय किये गये। गठित टीम को तकनीकी सोर्स व मुखबिरान से 1. चेनाराम पुत्र कुनाराम जाति सीरवी उम्र 24 साल निवासी मांडा बेरा टोचावा पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली 2. मनीष उर्फ मुकेश पुत्र धोकलराम जाति देवासी उम्र 27 साल निवासी पाचुण्डा खुर्द पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली की संदिग्ध गतिविधियां प्रतित हुई जिस पर गठीत टीमों द्वारा बड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करते हुए संदिग्धान चैनाराम, मनीष उर्फ मुकेश को दस्तयाब किया जाकर प्रकरण में संदिग्धान से गहनतापूर्वक तकनीकी आधार व मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को स्वीकार्य करने पर प्रकरण संख्या 93 दिनांक 06.05.2026 धारा 331 (4),305 (ए), 61 (2) भारतीय न्याय संहिता में दिनांक 09.05.2026 को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण में माल मशरूका बरामदगी के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड द्वारा किया जा रहा हैं।

> घटना का विवरण दिनांक 06.05.2026 को प्रार्थी बाबुलाल पुत्र लुम्बाराम जाति सिरवी उम्र 48 साल निवासी बेरा टाचावा माण्डा पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली ने उपस्थित थाना होकर प्रार्थना पत्र इस आशय का पेश किया कि दिनांक 05/05/2026 शाम के समय में मेरे बेरे के पास बडे भाई नारायणजी के यहां खाना खाने गया हुआ था रात करीब 8.30 बजे में घर आया तब मेरे घर के तीन लोक (ताले) टूटे हुये थे कमरे का ताला टूट हुआ था कमरे में मेरे तीन बैग जिसमें मेरा सोना चांदी के जेवरात थे, गायब थे। सोनें में रखडी सेट 06 तोला, गला की सोहन कंठी (दूसी) 06 तोला, नथ सोनें की 1 तोला, सोनें के कानों के पते (झुमका) 3 तोला, तीन सोनें की अंगूठियां 2 तोला, सोने के टोपस, फिणी कुल करीब 18 तोला सोना व 2 किग्रा. चांदी जिसमें कन्दोरा 1 किग्रा. वजनी, मादलिया चांदी के 500 ग्राम, काकणियां 250 ग्राम, चूडियां चांदी की 250 ग्राम चोरी हो गई, मैं जब घर से गया तब मेरे घर के पास चैनाराम पुत्र कुनाराम सिरवी निवासी बेरा टाचावा माण्डा जो रिश्ते में मेरा भतीजा लगता है वह घर के पास ही खडा था, मुझे मेरे भतीजे पर ही शक है, यह नशेडी प्रवृति का है। इसनें मुझसे कही बार रूपये भी मांगे है, मुझे विश्वास है कि मेरा गहना मेरे भतीजे चैनाराम नें ही चुराया है, इसके साथ और भी कई लोग हो सकते है,  मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्यवाही करावें वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 93 दिनांक 06.05.2026 धारा 331 (4),305 (ए), 61 (2) भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

> पुलिस अनुसंधान एंव खुलासाः घटना की सुचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना सोजतरोड की टीम तुरन्त मौके पर पहुंची व घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक महोदया जिला पाली के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला पाली व श्रीमान वृताधिकारी महोदय वृत सोजत के निकट सुपरविजन में विशेष टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा तकनीकी विशलेषण, मुखबीर सुचना, सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध गतिविधीयो वाले व्यक्तियो का गहन परीक्षण किया गया। पुलिस द्वारा घटनासथल व आसपास के गावो मे लगातार निगरानी रखकर संदिग्ध व्यक्तियो से पुछताछ की गई ।

> कार्यवाही टीम
1. कमला नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजतरोड ।
2.  चैनसिह सउनि पुलिस थाना सोजतरोड ।
3 राजेन्द्रप्रसाद सउनि पुलिस थाना सोजतरोड
4.भरत गौड हैड कानि 909 पुलिस थाना सोजतरोड
5. रामनिवास कानि 1315 पुलिस थाना सोजतरोड ।
6. रामकेश कानि 1225 पुलिस थाना सोजतरोड
7. नाथुराम कानि 903 पुलिस थाना सोजतरोड
8. जसवन्तसिह कानि 299 पुलिस थाना सोजतरोड
9.  सोमराज कानि 1354 पुलिस थाना सोजतरोड
10. पंकजकुमार कानि 958 पुलिस थाना सोजतरोड
11 ओमाराम कानि 211 पुलिस थाना सोजतरोड
12. सांवरलाल कानि 1875 पुलिस थाना सोजतरोड
13. प्रकाशराम कानि 910 पुलिस थाना सोजतरोड
14.नवरतन कानि 1024 पुलिस थाना सोजतरोड
15. सुशीला मकानि 1472 पुलिस थाना सोजतरोड
16.राजुदेवी मकानि 1533 पुलिस थाना सोजतरोड
17.अमरीशपुरी कानि 1817 साईबर सैल पाली।
18. राजकुमार कानि ड्रा. 1236 पुलिस थाना सोजतरोड ।

गिरफ्तार मुलजिमानो का नाम पता :-कस नाम पता मुलजिम
1. चेनाराम पुत्र  कुनाराम उम्र 24 साल निवासी मांडा बेरा टोचावा पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।
2. मनीष उर्फ मुकेश पुत्र धोकलराम उम्र 27 साल निवासी पाचुण्डा खुर्द पुलिस थाना सोजतरोड जिला पाली।

Previous Post

नाडोल में दिन दहाडे हुई कण्ठी लूट की वारदात का रानी की टीम 15 दिनों तक भेष बदलकर पीछा कर कण्ठी लुटेरा मदन को किया गिरफ्तार

Next Post

पाली- 10 वर्ष से फरार अपराधी विकास गिरफ्तार, एमडी सप्लायर में वांछित मनोहर व गणेश भी गिरफ्तार

Next Post
पाली- 10 वर्ष से फरार अपराधी विकास गिरफ्तार, एमडी सप्लायर में वांछित मनोहर व गणेश भी गिरफ्तार

पाली- 10 वर्ष से फरार अपराधी विकास गिरफ्तार, एमडी सप्लायर में वांछित मनोहर व गणेश भी गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page