• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-19 लाख के गहने चोरी, शौच भी कर गए चोर, पड़ोसी का गेट बाहर से बंद किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 10, 2026
in Local
0
पाली-19 लाख के गहने चोरी, शौच भी कर गए चोर, पड़ोसी का गेट बाहर से बंद किया

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रा कॉलोनी विस्तार, चीमा बाई संचेती स्कूल के पास शनिवार रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है।

बाइक पर आए चार बदमाशों ने एक मकान का ताला तोड़कर वहां से करीब 19 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। जाते-जाते बदमाशों ने घर को गंदा भी कर दिया।

वहीं, पास स्थित एक टेक्सटाइल गोदाम का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 41 हजार रुपए भी ले गए।

पूरी वारदात गोदाम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें चारों संदिग्ध एक ही बाइक पर आते और अंदर घुसते नजर आए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुटी है।11 तोला सोना और 1 किलो चांदी पर हाथ साफ

मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक मोहनलाल पुत्र मनरूप माली अपनी पत्नी के साथ 8 मई को बीजापुर अपने रिश्तेदार के यहां मुहूत में गए थे।

रविवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही दोनों पति-पत्नी तुरंत पाली लौटे।

घर पहुंचकर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट सहित दो कमरों के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखी अलमारियों के लॉक भी तोड़े गए थे।

जांच में सामने आया कि करीब 11 तोला सोना और लगभग 1 किलो चांदी के जेवर गायब हैं। सूचना पर ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घर में गंदगी फैलाकर गए चोर

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि चोरों ने मोहनलाल माली के मकान में चोरी के बाद गंदगी भी फैलाई।

घर में उल्टी करने के साथ-साथ शौचालय का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे पूरा मकान गंदगी से भर गया।

टेक्सटाइल गोदाम से 41 हजार रुपए की चोरी

चोरों ने इंद्रा कॉलोनी विस्तार, राजीन नगर में स्थित शहाबुद्दीन पुत्र रमजान खान के टेक्सटाइल गोदाम को भी निशाना बनाया। यहां ताला तोड़कर ऑफिस में रखे गल्ले से करीब 41 हजार रुपए चुरा लिए गए।

बदमाशों ने गोदाम में लगे CCTV कैमरों के तार भी काट दिए, हालांकि बाहर लगे कैमरे में चारों युवक बाइक पर आते और गोदाम में एंट्री करते दिखाई दिए। उनकी उम्र करीब 20 से 25 साल बताई जा रही है।मोहल्ले में अफरा-तफरी, मकान को बाहर से किया बंद

चोरी की इस वारदात के दौरान बदमाशों ने मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद शाहरूख शेख के मकान का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया।

इसके बाद वे पास ही स्थित शहजाद शेख की चुड़ी फैक्ट्री में कूदे, जहां से उन्हें कुछ नहीं मिला।

रविवार सुबह करीब 7 बजे जब मोहम्मद शाहरूख की पत्नी जागी तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला।

बाद में उन्हें पता चला कि इलाके में चोरी की घटनाएं हुई हैं।पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चारों संदिग्धों की पहचान और तलाश में जुटी हुई है। इलाके में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की मूवमेंट को ट्रेस किया जा रहा है।

Previous Post

पाली-ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौतः सड़क हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई

Next Post

नाडोल में दिन दहाडे हुई कण्ठी लूट की वारदात का रानी की टीम 15 दिनों तक भेष बदलकर पीछा कर कण्ठी लुटेरा मदन को किया गिरफ्तार

Next Post
नाडोल में दिन दहाडे हुई कण्ठी लूट की वारदात का रानी की टीम 15 दिनों तक भेष बदलकर पीछा कर कण्ठी लुटेरा मदन को किया गिरफ्तार

नाडोल में दिन दहाडे हुई कण्ठी लूट की वारदात का रानी की टीम 15 दिनों तक भेष बदलकर पीछा कर कण्ठी लुटेरा मदन को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page