जोधपुर रेंज IG आबुरोड सदर थाने में करेंगे जनसुनवाईः 12 मई को सुनेंगे आमजन की शिकायतें
PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-जोधपुर रेंज IG सत्येन्द्र सिंह 12 मई को आबूरोड सदर थाने में जनसुनवाई करेंगे। यह जनसुनवाई सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें आमजन अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे IG के सामने रख सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस जनसुनवाई में भाग लें।

