• May 9, 2026

साण्डेराव पुलिस ने टॉप-10 मे चयनित फरार ईनामी नरेन्द्रसिंह व शंकरलाल को किया गिरफतार, नरेन्द् को भटेवर व शंकर को उथमण से किया डिटेन

PALI SIROHI ONLINE

नटवर मेवाडा/खीमाराम मेवाडा

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई०पी०एस० के निर्देशन में,  चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बाली के मार्गदर्शन में व  जितेन्द्रसिह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक यूत सुमेरपुर के सुपरविजन में संगीन व गंभीर अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत मन थानाधिकारी श्यामराजसिंह नि.पु. पुलिस थाना साण्डेराव के नेतृत्व में थाना हाजा के टॉप-10 में चयनित ईनामी अपराधियो की धरपकड हेतु निम्नांकित विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

गठित टीम
1. लक्ष्मणसिंह उनि पुलिस थाना साण्डेराव
2.  सांवलाराम कानि 585 पुलिस थाना साण्डेराव
3.  पाबुसिंह कानि 1353 पुलिस थाना साण्डेराव (विशेष भूमिका)
4. देवीसिंह कानि 700 पुलिस थाना साण्डेराय (विशेष भूमिका)

अपराधियो की धरपकड हेतु किये गये प्रयास मन थानाधिकारी श्यामराजसिंह नि.पु. द्वारा गठित उक्त टीम द्वारा मुखबीर तंत्र व तकनीकी सहयोग से थाना हाजा के टॉप-10 में चयनित तीन तीन हजारी ईनामी मुलजिम नरेन्द्रसिंह पुत्र शिवसिंह उम्र 28 साल निवासी भटेवर पुलिस थाना रायपुर जिला भीलवाडा की दस्तयाबी हेतु नरेन्द्रसिंह की सकुनत मौजा मटेवर में रैकी कर मुलजिम की गतिविधियों का पता लगाया गया व मुलजिम के संबंध में हर छोटी से छोटी जानकारी संकलित कर प्राप्त जानकारी के आधार पर मुलजिम को डिटेन कर बाद पुछताछ प्रकरण संख्या 28/2026 धारा 140 (1) 115(2),127 (2),309(6),191(2),191 (3). 61 (2) बीएनएस में गिरफतार किया गया व मुलजिम शंकरलाल उर्फ मास्टर पुत्र ढुंगाराम उम्र 27 साल निवासी उथमण पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही को दस्तयाब करने हेतु तकनीकी संसाधन व मुखबीर तंत्र द्वारा प्रदत सटिक जानकारी अनुसार मुलजिम शंकरलाल उर्फ मास्टर को मौजा उथमण से डिटेन किया गया जिसे भी बाद पुछताछ प्रकरण संख्या 28/2026 धारा 140(1),115(2),127(2),309 (6), 191(2),191 (3), 61(2) बीएनएस में गिरफतार किया गया।

गिरफ्तार मुलजिमान का नाम पता:-
1नरेन्द्रसिंह पुत्र शिवसिंह उम्र 28 साल निवासी भटेवर पुलिस थाना रायपुर जिला भीलवाडा।
2 शंकरलाल उर्फ मास्टर पुत्र डुंगाराम उम्र 27 साल निवासी उधमण पुलिस थाना पालडी एम जिला सिरोही।

You cannot copy content of this page