• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खैरवा ग्राम में दादी के गंगाजल के दूसरे दिन पौते की मौतः तीन बहनों का एकलौता भाई था, दो साल पहले हुई थी शादी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
खैरवा ग्राम में दादी के गंगाजल के दूसरे दिन पौते की मौतः तीन बहनों का एकलौता भाई था, दो साल पहले हुई थी शादी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के खैरवा गांव निवासी 27 साल के दिनेश घांची की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी नरेन्द्र घायल हो गया। दिनेश अपनी दादी पेपीदेवी के निधन के बाद गांव आया था और 7 मई को गंगा प्रसादी कार्यक्रम के बाद वापी लौटने की तैयारी में था। वह अपने परिचित 25 साल के नरेन्द्र के साथ पाली रेलवे स्टेशन टिकट लेने आया था, लेकिन कंर्फम टिकट नहीं मिलने पर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खैरवा गांव के पास कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश के सिर में गंभीर चोट लगी और बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वापी जाने के लिए पाली आए थे दोनों युवक

पाली जिले के खैरवा गांव निवासी 27 साल का दिनेश पुत्र भंवरलाल घांची मुंबई में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। उसकी दादी पेपीदेवी का 27 अप्रेल को निधन हो गया था। दादी के निधन के बाद वह पत्नी के साथ गांव खैरवा आया था। 6 मई को डागरी रात और 7 मई को गंगा प्रसादी कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम पूरा होने के बाद 8 मई को वह अपने परिचित 25 साल के नरेन्द्र के साथ वापी जाने के लिए रेलवे टिकट लेने पाली आया था।रेलवे स्टेशन पर नहीं मिला कंर्फम टिकट

पाली रेलवे स्टेशन पर दोनों को कंर्फम टिकट नहीं मिला। इसके बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव खैरवा लौट रहे थे। इसी दौरान खैरवा गांव से कुछ पहले एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गए। दिनेश के सिर में गंभीर चोट लगी और उसका सिर फट गया।

बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। घायल नरेन्द्र का इलाज जारी है।

पत्नी हॉस्पिटल पहुंची, परिजनों ने जोधपुर रेफर होने की बात कही

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के रिश्तेदार और कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी रोते हुए बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची। वह बार-बार पति से मिलवाने की जिद करती नजर आई। परिजनों ने उसे बताया कि दिनेश को जोधपुर रेफर किया गया है। इसके बावजूद उसकी आंखों से आंसू नहीं रुके। बाद में रिश्तेदार उसे समझाकर वापस खैरवा ले गए।तीन बहनों का इकलौता भाई था दिनेश

दिनेश तीन बहनों का इकलौता भाई और अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी 6 दिसम्बर 2023 को हुई थी। परिवार के लाडले की अचानक मौत के बाद घर में शोक का माहौल है। दिनेश की बहनें और पत्नी एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची थीं, लेकिन उन्हें कुछ देर बाद यह कहकर वापस भेज दिया गया कि दिनेश को जोधपुर रेफर किया गया है।

Previous Post

पाली-हादसे में युवक का पैर टूट, दिखने लगी टूटी हड्डी:अंधेरे में बाइक ट्रेक्टर ट्रॉली से टकराई, दो सगे भाई घायल

Next Post

पाली-पत्नी को गिफ्ट किए आईफोन की किस्त भरने के लिए की चोरी: सोने-चांदी के गहने चुराए, बोला-पत्नी को होम थिएटर पसंद था तो वो भी चोरी किया

Next Post
पाली-पत्नी को गिफ्ट किए आईफोन की किस्त भरने के लिए की चोरी: सोने-चांदी के गहने चुराए, बोला-पत्नी को होम थिएटर पसंद था तो वो भी चोरी किया

पाली-पत्नी को गिफ्ट किए आईफोन की किस्त भरने के लिए की चोरी: सोने-चांदी के गहने चुराए, बोला-पत्नी को होम थिएटर पसंद था तो वो भी चोरी किया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page