• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-पत्नी को गिफ्ट किए आईफोन की किस्त भरने के लिए की चोरी: सोने-चांदी के गहने चुराए, बोला-पत्नी को होम थिएटर पसंद था तो वो भी चोरी किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 9, 2026
in Local
0
पाली-पत्नी को गिफ्ट किए आईफोन की किस्त भरने के लिए की चोरी: सोने-चांदी के गहने चुराए, बोला-पत्नी को होम थिएटर पसंद था तो वो भी चोरी किया

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में एक युवक ने पत्नी को आईफोन-13 गिफ्ट किया। लेकिन, जब किस्त भरने के लिए परेशानी होने लगी तो उसने एक मकान में चोरी की।

मामला पाली शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र का है। पड़के गए आरोपी महावीर उर्फ (19) ने बताया कि पत्नी को नए कपड़े और होम थिएटर भी पसंद है। इसलिए घर से वह भी उठा ले आया।इस मामले में आरोपी का शुक्रवार को मेडिकल करवाया गया था। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।

4 मई को की थी चोरी

औद्योगिक नगर थाना प्रभारी निरमा विश्नोई ने बताया कि सर्वोदय नगर निवासी अरविन्द कुमार पुत्र पूनाराम ने थाने में रिपोट दी। इसमें बताया कि 4 मई को देर शाम को उसके घर में चोरी हुई थी।

इस पर घर में रखे चार तोला सोना, चांदी के गहने, होम थिएटर और कपड़े समेत करीब 6.50 लाख का सामान चोरी हो गया।

इस पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो महावीर पर शक हुआ। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह शिवाजी नगर में रहता है। इस पर जब उसे हिरासत में लिया तो बताया कि उसी ने अरविंद कुमार के घर से चोरी की थी।

6 महीने पहले पत्नी को किया था गिफ्ट

औद्योगिक थाने की SHO निरमा विश्नोइ ने बताया कि आरोपी औद्योगिक थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर का निवासी है। अभी वह थाना क्षेत्र के ही शिवाजी नगर में किराया के मकान में रहता है।

एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। महावीर ने बताया कि उसकी पत्नी बार-बार उसे आईफोन दिलाने का कह रही थी।इस पर करीब 6 महीने पहले उसने पत्नी को 65 हजार का आईफोन-13 गिफ्ट किया।

महावीर ने बताया कि मोबाइल की 7 हजार रुपए किस्त आ रही थी। शुरुआत में तो किस्त भर दी थी लेकिन बाद में परेशानी होने लगी। इस पर उसने चोरी करने का प्लान बनाया।

महावीर ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी को होम थिएटर और नए कपड़े भी पसंद थे। ऐसे में वह सोने-चांदी के गहने के साथ पत्नी के लिए कपड़े और होम थिएटर भी ले आया। हालांकि पुलिस ने सारा सामान जब्त कर लिया गया है।

Previous Post

खैरवा ग्राम में दादी के गंगाजल के दूसरे दिन पौते की मौतः तीन बहनों का एकलौता भाई था, दो साल पहले हुई थी शादी

Next Post

पाली-महिला की तमिलनाडु में डंपर से कुचलकर मौतः जन्मदिन पार्टी से लौटते समय बाइक से गिरी, पति-बेटियों के साथ जा रही थी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page