• May 9, 2026

आबूरोड नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंतःड्राइवर केबिन में फंसा, राहगीरों ने जान बचाई; टायर फटने से हुआ हादसा

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड नेशनल हाईवे पर मावल के पास शुक्रवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। चलते ट्रक का टायर फटने के बाद पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर केबिन में बुरी तरह फंस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय हाईवे पर तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद मौके पर धूल का गुबार छा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।15 मिनट की मशक्कत के बाद निकाला ड्राइवर

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया।

करीब 15 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला जा सका। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला।

घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया

घायल ड्राइवर को तुरंत NHI की रूट पेट्रोलिंग एंबुलेंस की मदद से आबूरोड उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी गोमाराम और थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा।

You cannot copy content of this page