भन्दर के दो वार्डो में रात से बिजली गुल, बुजुर्ग बीमार बच्चे बीमार, ट्रांसफार्मर छोटा होने से हर सप्ताह बिजली की होती है समस्या
PALI SIROHI ONLINE
पाली। बाली उपखण्ड के भंदर गांव में वार्ड संख्या 3 व 5 को सप्लाई देने वाला ट्रांसफार्मर खराब होने से गर्मी के मौषम में कल रात से बिजली बंद होने से इन वार्ड के लोग परेशान है खाशतौर से बुजुर्ग ओर बीमार लोगो के साथ नन्हे बच्चो को काफी परेशानी हो रही
उप सरपंच मुकेश दवे ने बताया कि डीपी की कैपेसिटी कम है और इस डीपी पर दो वार्ड के घरों के विधूत कनेक्शन का लोड दे रखा है जिससे इस एक माह में यह डीपी चार बार खराब हो चुकी है और गर्मी के मौषम में विधूत भार बढ़ जाता है तो छोटी डीपी उपयोगी साबित नही हो सकती यह हम नही विधूत निगम को भी पता है, परन्तु विभाग से बड़ी डीपी लगाकर स्थाई समाधान की कही बार माग की पर कोई सुनवाई नही हो रही।
उप सरपंच मुकेश दवे ने बताया कि भन्दर ग्राम में कल रात से दो वार्डो के घरों में पूरी रात अंधेरे में निकली और खबर लिखे जाने तक लोग गर्मी में परेशान हो रहे और नाना जीएसएस के विधूत अधिकारियों को फोन करने के बावजूद कोई भी अधिकारी कार्मिक नही पहुचा है।
इन वार्डो को सप्लाई देने के लिए 40 का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है और उस पर कनेक्शन डेढ़ सौ के करीब दिए हुए हैं लोड ज्यादा होने से ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता है और रात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है भयंकर गर्मी के मौसम में पूरी रात गलियां अंधेरे में रहती है। ओर हर दो-चार दिन में ट्रांसफार्मर इस तरह खराब हो जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते है ऐसे में कभी कोई विधूत हादशा हो जाये तो जिम्मेदार फोन नही उठाएंगे तो जनता मुश्किल में पड़ सकती है। कार्मिकों द्वारा फोन नही उठाने पर लोगों ने उपसरपंच मुकेश दवे को अपनी पीड़ा बताई तो उप सरपंच मुकेश दवे ने सहायक अभियंता इंद्रजीत मीणा व jEN मनोज कुमार मीणा से बात कर जल्द विधूत सप्लाई चालू करने और स्थाई समस्या समाधान के लिए बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह करने पर विधूत निगम के अधिकारियो ने स्थाई समाधान का आश्वाशन दिया
उप सरपंच ने कहा अगर यह समस्या का स्थाई समाधान जल्दी नहीं होता है तो मजबूरन लोगों को धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी विद्युत विभाग की रहेगी।

