बीजापुर में भगवान दत्तात्रेय मंदिर की वर्ष गांठ पर विशेष पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई व भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के बीजापुर ग्राम में भगवान दत्तात्रेय मंदिर की वर्ष गांठ पर विशेष पूजा अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई व भजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीजापुर भगवान दत्तात्रेय आश्रम बीजापुर में मंदिर की वर्ष गांठ पर पर ध्वजा चढ़ाई गई व पंडित कांतिलाल श्रीमाली ने मन्त्रौचार के साथ रानी के परिवार द्वारा ध्वजा की विधि विधान से पुजा अर्चना की गई व प्रसादी वितरण की।
दत्तात्रेय आश्रम के सन्त विजय रामजी महाराज ने बताया की भगवान दत्तात्रेय मंदिर की वर्ष गांठ पर महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया इस अवसर पर मंदिर निर्माण के मिस्त्री दिलीप सोमपुरा का माला पहनाकर किया गया
इस धार्मिक कार्यक्रम मे किसान नेता ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, व भाजपा उपाध्यक्ष हिम्मत प्रजापत भाजपा उपाध्यक्ष कपूर सिंह वार्ड पंच हिरालाल, भाजपा बेड़ा मण्डल के उपाध्यक्ष कपुरसिह राज पुरोहित ,सरदार सिंह, मांगी लाल सुथार, रघुनाथ कालबेलिया दिलीप राव रामसिंह राजपुरोहित वने सिंह राजपुरोहित हनुमान सिंह राव सहित बड़ी सख्या में श्रदालू मौजूद रहे।

