• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तेज हवा से गिरे पेड़: 20 मिनट की बारिश में गिरा तापमान, बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0
तेज हवा से गिरे पेड़: 20 मिनट की बारिश में गिरा तापमान, बिजली कटौती से लोग हुए परेशान

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में मंगलवार शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर चला। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से तापमान भी गिर गया।

वहीं तेज हवाओं की वजह से शहर में कई जगह पेड़ गिर गए। ऐसे में बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।शाम होते ही बदला मौसम का मिजाज

मंगलवार को दिनभर तीखी धूप और उमस के बाद शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। जिले में करीब 25 से 28 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने लगीं।

इसके बाद लगभग 15 से 20 मिनट तक रुक-रुक कर झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे दिन भर तेज धूप व गर्मी का सामना करना पड़ा हैं।तेज हवाओं से गिरे पेड़, बिजली सेवा ठप

बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ टूटकर धराशायी हो गए। इसका सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। बुधवार सुबह 5 बजे से ही शहर के प्रमुख क्षेत्रों सिरे मंदिर रोड, गौडिजी, शांति नगर और लाल पोल समेत कई इलाकों में बिजली गुल रही। सुबह से बिजली न होने के कारण लोगों को भीषण उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। जिससे आमजन को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जालोर जिले में आगामी 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने यह भी सचेत किया है कि इस राहत के बाद पूरा सप्ताह तेज गर्मी का दौर फिर से शुरू हो सकता है।

Previous Post

आबुरोड-बस ने पोल को मारी टक्करः अंधेरा छाया, यातायात जाम; पुलिस ने स्थिति संभाली

Next Post

ठेका श्रमिकों की मांगें, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया

Next Post
ठेका श्रमिकों की मांगें, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया

ठेका श्रमिकों की मांगें, रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page