• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जालोर-स्कॉर्पियो से भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के 2 हिस्से हुएः ट्रॉली भी टूटकर अलग हुई; दोनों गाड़ियों के ड्राइवर हॉस्पिटल में भर्ती

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0
जालोर-स्कॉर्पियो से भिड़ंत के बाद ट्रैक्टर के 2 हिस्से हुएः ट्रॉली भी टूटकर अलग हुई; दोनों गाड़ियों के ड्राइवर हॉस्पिटल में भर्ती

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टकराने के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। ट्रॉली भी टूटकर अलग हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर गंभीर घायल हो गए, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में भागली प्याऊ के पास हुआ।हादसे में ट्रॉली भी ट्रैक्टर से अलग हुई

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। स्कॉर्पियो ड्राइवर एक गाड़ी को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई।

टक्कर में ट्रॉली अलग हो गई। जबकि ट्रैक्टर का अगला हिस्सों में 2 हिस्सों में टूट गया।

हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर अर्जुन राम जाट निवासी जालोर और स्कॉर्पियो ड्राइवर खेताराम चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जालोर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को जब्त कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

Previous Post

कोमल कुमारी बनीं साध्वी कृपांशी रेखा श्रीजी: रेवदर के भटाना में आयोजित हुआ भव्य दीक्षा महोत्सव

Next Post

आबुरोड-बस ने पोल को मारी टक्करः अंधेरा छाया, यातायात जाम; पुलिस ने स्थिति संभाली

Next Post
आबुरोड-बस ने पोल को मारी टक्करः अंधेरा छाया, यातायात जाम; पुलिस ने स्थिति संभाली

आबुरोड-बस ने पोल को मारी टक्करः अंधेरा छाया, यातायात जाम; पुलिस ने स्थिति संभाली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page