• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बेड़ा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए प्रवीण का 8 माह बाद भी पता नहीं चला, परिजन प्रवीण की याद में रो रहे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली। बाली उपखण्ड के बेड़ा नदी में करीब 8 महीने पहले नहाने के दौरान लापता हुए शिवगज के ग्राम केसरपुरा निवासी प्रवीण मीणा का आज तक कोई पता नहीं चल पाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब सिरोही पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर एक बार फिर नदी में सघन सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन इस बार भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

केसरपुरा निवासी प्रवीण मीणा पुत्र खंगाराराम मीणा अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए बेड़ा नदी गया था, जहां कथित रूप से पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया और फिर वापस घर नहीं लौटा। घटना के बाद पाली जिले की नाना पुलिस ने बाली तहसीलदार जितेंद्र सिंह चंपावत  ,थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा, बेडा पुलिस चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा मय टीम व एसडीआरएफ टीम की मदद से कई दिनों तक रेस्क्यू चलाकर खोजबीन की थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच परिजनों ने उसके साथ गए दोस्तों पर संदेह जताया, जिस पर पुलिस ने उनके पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवाए। बावजूद इसके, मामले में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आ सकी। परिजन लगातार युवक का पता लगाने की मांग करते रहे हैं।

ताजा घटनाक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोर सिंह के सुपरविजन और डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्वमें शिवगंज व पालड़ी एम थाना पुलिस के 19 जवानों की टीम ने बेड़ा नदी में दोबारा सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने बेड़ा नदी पुलिया से लेकर जवाई बांध संगम तक खतरनाक मगरमच्छों की मौजूदगी के बीच गहन तलाशी ली।

डीएसपी वर्मा ने बताया कि विषम परिस्थितियों के बावजूद पूरी सावधानी के साथ अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अब भी मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच कर रही है।

Previous Post

रानी-विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी

Next Post

रानी में वलसाड–जोधपुर ट्रेन के ठहराव व संचालन बढ़ाने की मांग तेज तथा पोरबंदर दिल्ली का ठहराव की भी मांग

Next Post

रानी में वलसाड–जोधपुर ट्रेन के ठहराव व संचालन बढ़ाने की मांग तेज तथा पोरबंदर दिल्ली का ठहराव की भी मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page