• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में वलसाड–जोधपुर ट्रेन के ठहराव व संचालन बढ़ाने की मांग तेज तथा पोरबंदर दिल्ली का ठहराव की भी मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रानी में वलसाड–जोधपुर ट्रेन के ठहराव व संचालन बढ़ाने की मांग तेज तथा पोरबंदर दिल्ली का ठहराव की भी मांग
नगराज वैष्णव

रानी। गुजरात और राजस्थान के हजारों प्रवासी यात्रियों की सुविधा को देखते हुए वलसाड–जोधपुर ट्रेन (संख्या 22991/22992) का रानी रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने और सप्ताह में एक दिन के बजाय तीन दिन संचालन करने की मांग उठी है।
भाजपा युवा नेता मोहन देवासी ने इस संबंध में सांसद पी.पी. चौधरी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखित ज्ञापन भेजकर मांग रखी है। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन चलती है और रानी स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रानी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को चढ़ने-उतरने के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को दिक्कत होती है।


देवासी ने बताया कि यदि ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाई जाए और रानी स्टेशन पर ठहराव दिया जाए तो यात्रियों की परेशानी कम होगी और रेलवे को भी यात्री संख्या में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
इस मांग को स्थानीय प्रवासी समुदाय का भी समर्थन मिला है। उनका कहना है कि इससे रानी, जावली, नाडोल, खिंवाड़ा सहित आसपास के इलाकों के यात्रियों को सीधा फायदा होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव पर आगे विचार संभव है, बशर्ते यात्री संख्या और तकनीकी पहलुओं का आकलन इसे व्यावहारिक साबित करे। रानी से अजमेर जयपुर दिल्ली के लिए पोरबंदर दिल्ली का ठहराव निश्चित करे ! गरीब रथ , चेनेई एक्स्प्रेस , हम सफर की लगातार मांग उठ रही है !

Previous Post

बेड़ा नदी में नहाने के दौरान लापता हुए प्रवीण का 8 माह बाद भी पता नहीं चला, परिजन प्रवीण की याद में रो रहे

Next Post

राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल से ले सबक: रमेश आर जैन

Next Post
राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल से ले सबक: रमेश आर जैन

राजस्थान सरकार पश्चिम बंगाल से ले सबक: रमेश आर जैन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page