रानी-विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी
PALI SIROHI ONLINE
विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को कानून की जानकारी दी
नगराज वैष्णव
रानी। महावीर शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महावीर द स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देसूरी अपर न्यायालय के न्यायमित्र हितेश कुमार एवं ब्लॉक विकास अधिकारी के सानिध्य में विद्यार्थियों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
न्यायमित्र हितेश कुमार ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने तथा जरूरत पड़ने पर कानून का सहारा कैसे लिया जाए, इस विषय में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्रों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में संस्थान डायरेक्टर राघव प्रसाद पांडेय, प्रिंसिपल रजनीश पांडेय, वरिष्ठ अध्यापक जावेद मोहम्मद सहित विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता मदन लाल भाट ने किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और विधिक जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का संकल्प लिया।

