• May 6, 2026

सायला-जीप से भिड़ी बाइक, LDC समेत 2 की मौत: दोनों ने मौके पर दम तोड़ा, गाड़ी का ड्राइवर मौके से भागा

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के सायला थाना क्षेत्र के रोहिनवाड़ा फाटा के पास सोमवार की देर शाम करीब 6.30 बजे के आसपास एक जीप और बाइक आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार 2 युवक हनुमान व भंवरलाल विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई।

जीप ने सामने से मारी टक्कर

सायला थाने के एएसआई अर्जुन कुमार पुरोहित ने बताया कि जालोर करड़ा थाना क्षेत्र के दिगांव निवासी भवरलाल (42)मोहनलाल विश्नोई और बाड़मेर के धोरीमना के कबुल गांव निवासी सुखराम (31) पुत्र हनुमाराम विश्नोई को मौत हुई है। दोनों एक बाइक पर सवार होकर बागोड़ा से जालोर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने सायला की ओर से रवाना होकर बागोड़ा जा रही एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी।

SHO ने बताया- बाइक पर सवार दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जीप ड्राइवर जीप को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को सायला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया।

LDC की मौत

मंगलवार को दोनों युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जीप ड्राइवर की तलाश कर रही हैं। घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सुखराम जालोर एलडीसी के पद पर तैनात हैं।

You cannot copy content of this page