• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-ज्वेलरी-कैश चुराकर पत्नी को लेने गया, एक्सीडेंट में टूटा पैरः पाली में JCB मालिक के घर की थी चोरी; पुलिस 550 KM दूर से पकड़ लाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली के जेतपुर में अपने मालिक के घर से गहने और कैश चुराकर भागे JCB ड्राइवर को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। चोरी की वारदात 30 अप्रैल की रात हुई थी। वारदात के बाद आरोपी अपने गांव (मथुरा, यूपी) चला गया था, जहां उसका एक्सीडेंट हो गया। हॉस्पिटल से रिलीव होते ही जेतपुरा पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पाली जिले के जेतपुर थानाप्रभारी अरुण कुमार ने बताया-थाना इलाके के केरला गांव में रहने वाले सुरेशपुरी पुत्रकल्याणपुरी ने 1 मई को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सामाजिक कार्यक्रम में गया था मालिक

रिपोर्ट में सुरेश ने बताया था- मैं परिवार के साथ 30 अप्रैल को सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पीछे घर पर मेरा JCB ड्राइवर अबरार उर्फ राहुल (28) मौजूद था। 1 मई की सुबह मैं घर लौटा तो अबरार घर पर नहीं मिला। घर में रखे 45 हजार रुपए, 5 तोला सोने के गहने और करीब 700 ग्राम चांदी की ज्वेलरी गायब थी।

थानाप्रभारी अरुण कुमार ने बताया- रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पड़ताल की तो सामने आया कि आरोपी अबरार यूपी के मथुरा जिले के नगला नहर सहार (बरसाना) का रहने वाला है। उसे पकड़ने के लिए जेतपुर से एएसआई गोरधनसिंह, कॉन्स्टेबल चनणाराम 550 किमी दूर अबरार के गांव तक पहुंच गए।

पत्नी को लेने ससुराल गया, एक्सीडेंट में टूटा पैर

वहां पता चला कि अबरार अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां उसका एक्सीडेंट हो गया और पैर फ्रैक्चर हो गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जेतपुर पुलिस की टीम हॉस्पिटल पहुंची। जहां से छुट्टी मिलते ही अबरार पुत्र हारून को गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी की निशानदेही पर गहने-कैश बरामद किए और टीम उसे जेतपुर थाने ले आई।

Previous Post

बीजापुर में परिचित के घर पर ठहरा धनापुरा के कृषक की मौत, पुलिस ने शव का करवाया  पोस्टमार्टम

Next Post

सायला-जीप से भिड़ी बाइक, LDC समेत 2 की मौत: दोनों ने मौके पर दम तोड़ा, गाड़ी का ड्राइवर मौके से भागा

Next Post

सायला-जीप से भिड़ी बाइक, LDC समेत 2 की मौत: दोनों ने मौके पर दम तोड़ा, गाड़ी का ड्राइवर मौके से भागा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page