• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पिंडवाड़ा में कार और बाइक की भिड़ंत में 3 घायलः सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती, परिजनों को दी जानकारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 5, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में शनि धाम मंदिर के पास एक इको कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार वीरवाड़ा निवासी रमेश पुत्र शंकर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर सिरोही की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाइक और इको कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरी।

इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक और कार के पास खड़े एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। घायलों में मदन पुत्र हरजाराम के पैरों में गंभीर चोटें लगी हैं, जबकि रमेश के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं। बाइक के साथ दूर तक घिसटते चले गए तीसरे साथी के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट सुरेंद्र सिंह देवड़ा और मेल नर्स तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और उन्हें सिविल सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के मोबाइल और दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

Previous Post

रानी में प्लास्टिक जब्ती अभियान, कपड़े की थैली उपयोग का दिया संदेश

Next Post

आबूरोड में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीःजंगल में बबूल के पेड़ लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Next Post
आबूरोड में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीःजंगल में बबूल के पेड़ लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

आबूरोड में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कीःजंगल में बबूल के पेड़ लटका मिला शव, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page