• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी में प्लास्टिक जब्ती अभियान, कपड़े की थैली उपयोग का दिया संदेश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 5, 2026
in Local
0
रानी में प्लास्टिक जब्ती अभियान, कपड़े की थैली उपयोग का दिया संदेश

PALI SIROHI ONLINE

रानी में प्लास्टिक जब्ती अभियान, कपड़े की थैली उपयोग का दिया संदेश

नगराज वैष्णव

रानी। नगर पालिका रानी द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत प्लास्टिक उपयोग के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। EO मगाराम चौधरी  के निर्देशन में आयोजित इस अभियान में बाजार क्षेत्र में प्लास्टिक जब्ती का कार्य किया गया तथा दुकानदारों और आमजन को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की गई।
अधिकारियों ने लोगों को कपड़े की थैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और “स्वच्छता के चार रंग” जैसे जागरूकता पोस्टर के माध्यम से कचरे को सही तरीके से अलग-अलग डस्टबिन में डालने का संदेश दिया। अभियान के दौरान गीला, सूखा, घरेलू हानिकारक व अन्य कचरे के पृथक्करण की जानकारी भी दी गई।

इस मौके पर ASI तेजकरण, SBM इंजीनियर मोनू कांत, जमादार सुरेश कुमार, नारायण लाल सहित सफाई कर्मचारी रवि, अजय, महेंद्र और अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक मुक्त रानी बनाने में सहयोग करें और स्वच्छता नियमों का पालन करें।

Previous Post

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर फालना में फटाके फ़ोड मनाया जश्न

Next Post

पिंडवाड़ा में कार और बाइक की भिड़ंत में 3 घायलः सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती, परिजनों को दी जानकारी

Next Post

पिंडवाड़ा में कार और बाइक की भिड़ंत में 3 घायलः सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती, परिजनों को दी जानकारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page