• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सिरोही-तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 को कुचला: 2 की मौके पर मौत, तीसरे ने चिकित्सालय से पहले तोड़ा दम

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 4, 2026
in Local
0
सिरोही-तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 को कुचला: 2 की मौके पर मौत, तीसरे ने चिकित्सालय से पहले तोड़ा दम

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-उदयपुर-पालनपुर फोरलेन पर रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भीमाना के पास सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरे घायल ने सिरोही के ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।कैसे हुआ हादसा

रोहिड़ा थाने के हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार ने बताया कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े।

टक्कर इतनी भीषण कि कुचल गए तीनों

हेड कांस्टेबल ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि कोटडा अचपुरा के धनाराम (55), रामपुरा के राजू राम (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बदा राम (50) के ऊपर से ट्रेलर का पहिया गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल बदा राम को एलएनटी की एंबुलेंस से स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। एंबुलेंस 108 से उसे सिरोही सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बदा राम को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन

घटना की सूचना पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सिरोही,पिंडवाड़ा एसडीएम, तहसीलदार पिंडवाड़ा, सिरोही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पिंडवाड़ा डीएसपी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने दो शवों को रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि तीसरे का शव सिरोही सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

रोहिड़ा थाने के हेड कांस्टेबल रोहिताश कुमार ने बताया कि परिजनों को हादसे सूचना दी है, उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। तीनों मृतक मजदूरी का काम करते थे।

Previous Post

मेघवाल समाज ऑक्शन प्रीमियर लीग रानी का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह

Next Post

पाली में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कियाः पति बोला- बच्चों का क्या होगा, तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया था

Next Post
पाली में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कियाः पति बोला- बच्चों का क्या होगा, तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया था

पाली में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कियाः पति बोला- बच्चों का क्या होगा, तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page