पाली में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कियाः पति बोला- बच्चों का क्या होगा, तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया था
PALI SIROHI ONLINE
पाली में 3 बच्चों की मां ने सुसाइड कियाः पति बोला- बच्चों का क्या होगा, तबीयत बिगड़ने पर रेफर किया था
पाली-पाली में 3 बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया। इलाज के दौरान सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जोधपुर रेफर किया। लेकिन बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाई और मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार, पाली जिले के बगड़ी नगर रहने वाली सुनिता (31) पत्नी गजेन्द्र ने रविवार को कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ी को पाली से जोधपुर रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते ही उसकी मौत हो गई।तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया
पत्नी की अकाल मौत से उसके पति गजेन्द्र का रो-रो कर बुरा हाल था। उसे समय नहीं आ रहा कि अब उसके तीन बच्चों का क्या होगा। साथ आए परिजनों और परिचितों ने उसे संभाला और सांत्वना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
