जोजावर-फंदे पर लटकी मिला LLB छात्रा का शव: तीन बहनों में सबसे बड़ी थी रीतिका,
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के सिरियारी थाना क्षेत्र के जोजावर गांव में LLB स्टूडेंट का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
घर में फंदे से लटका मिला
शव
जानकारी के अनुसार, जोजावर गांव निवासी रीतिका (25) पुत्री मदनराज शनिवार शाम करीब सात बजे घर के फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में चली गई थी। उस समय उसके पिता बाहर गए हुए थे, जबकि मां और दो छोटी बहनें ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थीं। काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आई तो परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद परिजन ऊपर कमरे में पहुंचे तो वहां रीतिका फंदे से लटकी हुई मिली। आनन-फानन में उसे जोजावर हॉस्पिटल और फिर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
LLB की छात्रा थी रीतिका
मृतका रीतिका तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और LLB की पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में होनहार छात्रा थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है।
