• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बाइक सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, देवली आऊवा निवासी महिला की मौतः सिर के बल उछलकर नीचे गिरी, सिर में लगी चोट बनी मौत की वजह

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 1, 2026
in Local
0
बाइक सवार ने वृद्धा को मारी टक्कर, देवली आऊवा निवासी महिला की मौतः सिर के बल उछलकर नीचे गिरी, सिर में लगी चोट बनी मौत की वजह

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में 66 साल की एक वृद्ध महिला को रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। हॉस्पिटल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के देवली ढाणी (आऊवा) निवासी 66 साल की कन्यादेवी पत्नी मगाराम चौधरी गुरुवार शाम करीब सात बजे पैदल रोड क्रॉस कर रही थी।

इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा उछलकर सिर के बल सड़क पर गिरी। जिससे सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए उसे मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल परिजन ले गए। जहां हालत गंभीर होने के कारण पाली रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों की रिपार्ट पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Previous Post

पादरला ग्राम में पूर्णिमा महोत्सव मनाया, महिलाओं ने सुनी कथा

Next Post

पाली में बुजुर्ग और महिला पर हमलाः आपसी विवाद में धारदार हथियार से किए वार कर किया घायल

Next Post

पाली में बुजुर्ग और महिला पर हमलाः आपसी विवाद में धारदार हथियार से किए वार कर किया घायल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page