खांबल में आंबेडकर जी की प्रतिमा खंडित मामले में एसपी ने बदला जांच अधिकारी
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही | जिले के खांबल गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने जांच अधिकारी बदल दिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यह फैसला लिया गया। प्रारंभिक जांच में विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद एसपी ने जांच अधिकारी को हटाकर नया जांच अधिकारी लगाया।
इस निर्णय का सामाजिक संगठनों और दलित समाज ने स्वागत किया। अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद् और समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष शंकर लाल गोयल ने बदलाव को न्यायसंगत बताया। गोयल ने कहा कि पुरानी जांच में कई खामियां थीं। उन्होंने भरोसा जताया कि नए जांच अधिकारी के आने से वास्तविक दोषियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

